फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ibrahim Ali Khan: इब्राहिम अली खान के व्यवहार के फैन हुए लोग, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ

Sun, 05 Nov 2023 06:25 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 05 Nov 2023 06:25 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Ibrahim ali Khan Sweet Gesture viral on  Social Media Details inside
इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

सैफ अली खान और अमृता सिंह के बेटे इब्राहिम अली खान जल्द ही फिल्म इडंस्ट्री में कदम रखने वाले हैं। एक्टिंग डेब्यू से पहले ही वह अपने व्यवहार से लोगों का दिल जीत रहे हैं। हाल ही में इब्राहिम के शालीन व्यक्तित्व की  झलक लोगों को देखने को मिली, जिसके बाद से ही सोशल मीडिया पर उनकी जमकर तारीफ हो रही है। 


KH234: केएच 234 के प्रोमो से पहले सामने आई कमल हासन-मणिरत्नम की पर्दे के पीछे की तस्वीर, फैंस हुए उत्साहित

Bollywood actor Ibrahim ali Khan Sweet Gesture viral on  Social Media Details inside
इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरनेट पर वायरल हो रही तस्वीर में इब्राहिम अली खान को एक सुरक्षा गार्ड के साथ फोटो खिंचवाते हुए देखा गया। उनके इस विनम्र स्वभाव के लोग फैन हो गए हैं। इब्राहिम को तस्वीरों में कैजुअल में देखा जा सकता है। नीली टी-शर्ट और एक हुडी के साथ ऑफ-व्हाइट प्रिंटेड ट्राउजर में वह काफी ज्यादा हैंडसम लग रहे हैं। तस्वीर में उनके क्लीन-शेव लुक और फैशनेबल आईवियर उनके आकर्षण को और बढ़ा रहे हैं।

Bollywood actor Ibrahim ali Khan Sweet Gesture viral on  Social Media Details inside
इब्राहिम अली खान - फोटो : social media

यूजर्स इब्राहिम की सोशल मीडिया पर तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, "बहुत प्यारे और अच्छे व्यवहार वाले, बिल्कुल अपनी बहन की तरह"। इसके अलावा बहुत से लोग इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी भी शेयर कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 'सरजमीन' से बॉलीवुड में अपने डेब्यू की तैयारी कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actor Ibrahim ali Khan Sweet Gesture viral on  Social Media Details inside
इब्राहिम अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता बोमन ईरानी के बेटे कायोज ईरानी द्वारा निर्देशित इस फिल्म को एक एक्शन थ्रिलर बताया जा रहा है। इसमें काजोल और मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी आतंकवाद की थीम के इर्द-गिर्द घूमती है।

विज्ञापन
Bollywood actor Ibrahim ali Khan Sweet Gesture viral on  Social Media Details inside
इब्राहिम अली खान - फोटो : Insatagram- @abujanisandeepkhosla

इसके अलावा, उनकी दूसरी फिल्म दिनेश विजन के साथ होगी। फिल्म का नाम 'दिलेर' है, जिसका निर्देशन शिद्दत निर्देशक कुणाल देशमुख करेंगे। इसकी शूटिंग अगले महीने दिसंबर 2023 में शुरू होने वाली है।
Atal On Television: बाल अटल का किरदार निभाने के लिए ये कलाकार फाइनल, इस दिन से शुरू होने जा रहा प्रसारण

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed