फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sam Bahadur: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मैच के लाइव प्रसारण में पहुंचे विक्की कौशल, सैम बहादुर का किया प्रमोशन

Sun, 05 Nov 2023 06:10 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 05 Nov 2023 06:10 PM IST
सार

विक्की कौशल 'वर्ल्ड कप 2023' के लाइव ब्रॉडकास्ट पर पहुंचे। भारत बना दक्षिण अफ्रीका मैच के लाइव प्रसारण में अभिनेता ने अपनी आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' को प्रमोट किया। 
 

विज्ञापन
Sam Bahadur Vicky Kaushal Promotes his film In Studio Of World Cup Cricket Match Of India Vs South Africa
विक्की कौशल, वर्ल्ड कप 2023 - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल अभिनीत 'सैम बहादुर' वर्ष की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। 'राजी' के बाद 'सैम बहादुर' निर्देशक मेघना गुलजार और विक्की कौशल के बीच दूसरा सहयोग है। फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज होने में सिर्फ एक महीना बचा है, ऐसे में विक्की ने हर तरफ फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में अभिनेता ज्यादातर दर्शकों तक पहुंचने के लिए वर्ल्ड कप 2023 के लाइव ब्रॉडकास्ट पर पहुंच गए हैं, जहां से अभिनेता की तस्वीर सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रही है। 

Sam Bahadur Vicky Kaushal Promotes his film In Studio Of World Cup Cricket Match Of India Vs South Africa
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

विक्की कौशल को आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वर्ल्ड कप मैच के लाइव प्रसारण के दौरान देखा गया। माना जा रहा है कि टूर्नामेंट के टेबल टॉपर्स के बीच यह जोरदार मुकाबला होगा, इसलिए विक्की कौशल का मैच में आगामी फिल्म 'सैम बहादुर' का प्रचार करना अच्छा निर्णय रहा। विक्की कौशल ने वर्ल्ड कप क्रिकेट मैच के स्टूडियो में 'सैम बहादुर' का प्रचार किया। वायरल तस्वीर में विक्की कौशल आल ब्लैक अटायर में हमेशा की तरह बेहद स्मार्ट नजर आ रहे हैं। 

Sam Bahadur Vicky Kaushal Promotes his film In Studio Of World Cup Cricket Match Of India Vs South Africa
सैम बहादुर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

'सैम बहादुर' की बात करें तो, विक्की कौशल अभिनीत यह फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी और उसी दिन रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'एनिमल' भी रिलीज होगी। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश देखने को मिलेगा। फिल्म को कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा क्योंकि रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म भी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय है। निर्देशक संदीप वांगा ब्लॉकबस्टर 'कबीर सिंह' के बाद 'एनिमल' के साथ वापस आ रहे हैं।

Pankaj Tripathi: शूटिंग के बीच में झपकी ले लेते हैं पंकज त्रिपाठी, बोले- लोग समझते हैं कि मैं अभिनय कर रहा हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
Sam Bahadur Vicky Kaushal Promotes his film In Studio Of World Cup Cricket Match Of India Vs South Africa
सैम बहादुर - फोटो : सोशल मीडिया

'सैम बहादुर' के टीजर लॉन्च पर विक्की ने बॉक्स-ऑफिस क्लैश के बारे में बात करते हुए कहा, 'रणबीर और मैं दोनों 1 दिसंबर को अपनी फिल्में दर्शकों को सौंपेंगे, और उम्मीद करते हैं कि उन्हें दोनों फिल्में पसंद आएंगी। दोनों फिल्मों के लिए वहां पर्याप्त दर्शक मौजूद हैं।' सैम बहादुर का टीजर कुछ दिन पहले जारी किया गया था, और यह महान सैन्य नेता की असाधारण कहानी की झलक पेश करता है।

Bigg Boss 17: दिलवालों पर अकेले भारी पड़े मुनव्वर फारूकी, ऐश्वर्या शर्मा ने तिलमिलाहट में खोया आपा

विज्ञापन
Sam Bahadur Vicky Kaushal Promotes his film In Studio Of World Cup Cricket Match Of India Vs South Africa
सैम बहादुर की टीम - फोटो : सोशल मीडिया

'सैम बहादुर' की कहानी भारत के पहले फील्ड मार्शल और सैन्य पराक्रमी सैम मानेकशॉ के जीवन पर आधारित है। फिल्म में विक्की ने सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाई है, वहीं फिल्म में इंदिरा गांधी के रूप में फातिमा सना शेख और सैम मानेकशॉ की पत्नी सिलू के रूप में सान्या मल्होत्रा नजर आने वाली हैं। 

KH234: केएच 234 के प्रोमो से पहले सामने आई कमल हासन-मणिरत्नम की पर्दे के पीछे की तस्वीर, फैंस हुए उत्साहित

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed