{"_id":"5e049ab28ebc3e88195bb367","slug":"bollywood-actor-kartik-aaryan-celebrated-the-occasion-of-christmas-with-ngo-children","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photos: अनाथ बच्चों के लिए सांता क्लॉज बने कार्तिक आर्यन, जमकर मचाया धमाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Photos: अनाथ बच्चों के लिए सांता क्लॉज बने कार्तिक आर्यन, जमकर मचाया धमाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 26 Dec 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
त्योहार के समय करीबियों के साथ तो हर कोई जश्न मनाता है लेकिन बहुत चुनिंदा लोग होते हैं जो किसी खास मौके पर जरुरदमंद लोगों के बीच पहुंचकर उनके दिन को खास बनाते हैं। बीते दिनों क्रिसमस के मौके पर अभिनेता कार्तिक आर्यन अपने व्यस्त शेड्यूल से वक्त निकालकर अनाथ बच्चों की देखभाल करने वाले एक समाजसेवी संगठन स्माइल फाउंडेशन पहुंचे।
2 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
क्रिसमस के मौके पर कार्तिक बच्चों के लिए सांता क्लॉज बन गए और उनके साथ समय व्यतीत किया। कार्तिक ने बच्चों संग केक काटा, गाना गाया और कुछ उपहार भी बांटे। बच्चों के साथ मस्ती करते हुए कार्तिक ने अपने फिल्म के गाने 'धीमे-धीमे' पर डांस भी किया। कार्तिक को अपने बीच पाकर सभी बच्चे खुशी के मारे फूले नहीं समा रहे थे।
3 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस मौके पर कार्तिक ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, 'बच्चों के साथ समय व्यतीत कर काफी मजा आया। बच्चों से मिले प्यार से खुशी से फूले नहीं समा रहा हूं। उनके साथ समय बिताना, साथ डांस करना और गाना गाना मुझे अपने बचपन के दिनों में वापस ले गया। मुझे इस बात की बेहद खुशी है कि मैं इस साल को इतनी अच्छी यादों के साथ विदा कर रहा हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
कार्तिक आर्यन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन की इस साल दो फिल्में रिलीज हुई हैं। उनकी पहली फिल्म 'लुका छिपी' थी जिसमें वह अभिनेत्री कृति सेनन के अपोजिट दिखे थे। वहीं दूसरी फिल्म 'पति-पत्नी और वो' में उनके साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी नजर आईं। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।