फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेट पर 80 लोगों के सामने रश्मि को अपशब्द कहते थे सिद्धार्थ, ऑनस्क्रीन मां ने फिर खोली सच्चाई

Thu, 26 Dec 2019 04:28 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 26 Dec 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
vaishnavi mahant talk about rashmi desai and sidharth shukla fight on set
Vaishnavi Macdonald, Rashami and Siddharth - फोटो : file photo

बिग बॉस 13 में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई की लड़ाई देख दर्शक ही नहीं सेलेब्रिटीज भी हैरान हैं। दोनों ने बिग बॉस के घर में एक-दूसरे की निजी जिंदगी के भी राज खोल दिए। अब हर कोई रश्मि और सिद्धार्थ के रिश्ते के बारे में बात कर रहा है। हाल ही में रश्मि और सिद्धार्थ की कोस्टार वैष्णवी महंत ने भी इनके रिश्ते की सच्चाई बताई है। 

vaishnavi mahant talk about rashmi desai and sidharth shukla fight on set
Vaishnavi Macdonald - फोटो : instagram

घर के अंदर रश्मि ने अरहान से बताया कि शो के सेट पर सिद्धार्थ उनको बहुत बुरा-भला कहता था । उस समय सेट पर करीब 80 लोग होते थे । रश्मि को उस समय काम की बहुत जरूरत थी इसलिए वो चुप रह जाती थीं । वैष्णवी ने टीवी सीरियल 'दिल से दिल तक' में सिद्धार्थ की मां का रोल निभाया था। 

vaishnavi mahant talk about rashmi desai and sidharth shukla fight on set
Vaishnavi Macdonald - फोटो : instagram
इस बात की पुष्टि वैष्णवी ने भी की है । हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान वैष्णवी ने बताया है कि शो के सेट पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। वैष्णवी ने कहा ''हां, ऐसी कुछ घटनाएं हुई थीं। हमें भी पता है। कुछ में तो हम गवाह भी हैं क्योंकि वो सब हमारे सामने हुआ था। सिद्धार्थ का उसकी जुबान पर कंट्रोल नहीं रहता कि वो क्या कह रहा है।'


 

विज्ञापन
विज्ञापन
vaishnavi mahant talk about rashmi desai and sidharth shukla fight on set
Vaishnavi Macdonald, Siddharth and Rashami - फोटो : file photo

बता दें कि इससे पहले भी वैष्णवी ने सिद्धार्थ के बर्ताव के बारे में कई बातें बताई थीं। उन्होंने बताया था, 'सिद्धार्थ का सेट पर एक एक्टर के साथ भी झगड़ा हुआ था। सिद्धार्थ बेवजह उसे उकसाते थे । वो एक अच्छा एक्टर था और अपना काम करता था लेकिन सिद्धार्थ बार-बार उसके बारे में गलत चीजें बोलते रहते थे ।' 

विज्ञापन
vaishnavi mahant talk about rashmi desai and sidharth shukla fight on set
Rashmi Desai and Sidharth Shukla - फोटो : Social Media

'एक वक्त ऐसा भी आया कि उस एक्टर ने कह दिया कि वो सिद्धार्थ के साथ काम नहीं करेंगे । तब प्रोड्यूसर ने उन्हें शो से निकाल दिया था । सिद्धार्थ का ये रवैया किसी को पसंद नहीं था ।' बता दें कि सिद्धार्थ के कोस्टार सुधांशु वत्स ने भी उनके बुरे बर्ताव के बारे में बात की थी। सुधांशु का मानना है कि सिद्धार्थ टॉप 3 में जा सकते हैं लेकिन विनर नहीं बनेंगे ।

जब दाऊद से अफेयर का सवाल सुन पत्रकारों पर चिल्ला पड़ी थीं मंदाकिनी, खुद बताई थी ये सच्चाई

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed