फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंडरवर्ल्ड डॉन संग रिश्ते ने खराब किया इन हसीनाओं का करियर, मंदाकिनी तो सिर्फ मैच में दिखी थीं साथ

Thu, 26 Dec 2019 04:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 26 Dec 2019 04:09 PM IST
विज्ञापन
Dawood Ibrahim Mandakini to mamta kulkarni Actress Who Hooked Up With Underworld Dons
अंडरवर्ल्ड डॉन - फोटो : Twitter

डी कंपनी का सरगना और भारत का मोस्ट वांडेट आतंकी दाऊद इब्राहिम के साथ नाम जुड़ना अपने आप में चर्चा का विषय बन जाता है। बॉलीवुड एक्टर के भी अंडरवर्ल्ड के साथ रिश्ते रहे हैं। वहीं कुछ अभिनेत्रियां तो अपने करियर को दाव पर रखकर अंडरवर्ल्ड डॉन के प्यार में भी पड़ीं। आज हम आपको बताते हैं उन अभिनेत्रियों के बारे में जो अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ रिश्ते को लेकर रहीं चर्चा में।

Dawood Ibrahim Mandakini to mamta kulkarni Actress Who Hooked Up With Underworld Dons
ममता कुलकर्णी - फोटो : SELF

ममता कुलकर्णी और छोटा राजन

अपने छोटे से करियर में ममता कुलकर्णी अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं बल्कि फिल्मों में बोल्ड किरदार निभाने के लिए ज़्यादा चर्चा में रहीं।90 के दशक में वह सुपरहिट हीरोइनों में से एक रही थी। ममला कुलकर्णी को फिल्मों में काम छोटा राजन के कहने पर ही मिलता था, ऐसा कहा जाता है कि ममता और छोटा राजन का अफेयर था और दोनों शादी भी करना चाहते थे।
Dawood Ibrahim Mandakini to mamta kulkarni Actress Who Hooked Up With Underworld Dons
अनीता अयूब और दाऊद इब्राहिम - फोटो : Twitter

अनीता अयूब और दाऊद इब्राहिम

दाऊद की 90 के दशक की पाकिस्तानी अभिनेत्री अनीता अयूब से काफी नजदीकियां थीं। दोनों के रिश्ते की अफवाह तेजी से फिल्म इंडस्ट्री में फैलने लगी। खबरें थी कि जब प्रोड्यूसर जावेद सिद्दीकी ने 1995 में अनीता को अपनी फिल्म में लेने से मना किया, तो दाऊद के गैंग ने उसे मार डाला। उस समय दाऊद की फिल्म इंडस्ट्री में खासी दिलचस्पी थी। सुना तो ये भी जाता है कि वो कई फिल्मों में पैसा भी लगाता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dawood Ibrahim Mandakini to mamta kulkarni Actress Who Hooked Up With Underworld Dons
मंदाकिनी, दाऊद - फोटो : social media

मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम

'राम तेरी गंगा मैली' की हीरोइन मंदाकिनी को 1994-95 में दुबई शारजाह में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ देखा गया। दोनों की फोटो और कई कहानियों ने सुर्खियां भी बटोरीं। लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया। मंदाकिनी का करियर 1996 में आई फिल्म जोरदार के साथ खत्म हो गया। कहा ये भी गया कि दाऊद के चलते ही कई फिल्मों में मंदाकिनी को लिया गया। बदनामी हुई तो काम मिलना कम हो गया।
विज्ञापन
Dawood Ibrahim Mandakini to mamta kulkarni Actress Who Hooked Up With Underworld Dons
हाजी मस्तान - फोटो : Twitter

सोना और हाजी मस्तान

दाऊद इब्राहिम से पहले अंडरवर्ल्ड जगत में हाजी मस्तान का काफी बड़ा नाम था। हाजी मस्तान और बॉलीवुड एक्ट्रेस सोना के बीच अफेयर की खबरें रही थीं। सोना से शादी करने और उसके साथ बसने के लिए, हाजी मस्तान अंडरवर्ल्ड डॉन बन गया। इनकी लव स्टोरी पर फिल्म 'वन्स अपॉन ए टाइम इन मुंबई' फिल्म भी बन चुकी है। कहा ये भी जाता है कि बंबई के नामी 'डॉन' होने के बावजूद हाजी मस्तान ने खुद कभी पिस्टल नहीं पकड़ी और न ही अपने हाथ से कभी गोली चलाई। उन्हें जब भी कभी ऐसे काम की ज़रूरत हुई, उन्होंने एक दूसरे 'गैंग्सटर' वर्दराजन मुदालियार और करीम लाला का सहारा लिया.
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed