{"_id":"5c62d442bdec224a415dc7d2","slug":"bollywood-actor-rajendra-nath-death-anniversary-on-13-february","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कॉमेडी एक्टर राजेंद्र नाथ की आज है 11वीं पुण्यतिथि, आईजी के बेटे और इन 3 कपूर एक्टर्स के थे मामा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कॉमेडी एक्टर राजेंद्र नाथ की आज है 11वीं पुण्यतिथि, आईजी के बेटे और इन 3 कपूर एक्टर्स के थे मामा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अरविंद अरविंद
Updated Wed, 13 Feb 2019 06:22 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
bollywood
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा का एक ऐसा अभिनेता जिसकी अदाओं भर से लोगों के चेहरे पर मुस्कान आ जाती थी। जो सिनेमा के पर्दे पर अगर खामोश भी हो जाता था तो लोगों की हंसी थमती नहीं थी। कलर और ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों के जानदार हास्य कलाकार राजेंद्र नाथ की 13 फरवरी को डेथ एनिवर्सरी है। जानिए उनके जीवन से जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में....
2 of 6
bollywood
राजेंद्र नाथ का जन्म 8 जून 1931 को टीकमगढ़ राज्य में हुआ था। उस दौरान हिंदुस्तान में ब्रिटिश हुकूमत थी। आजादी के बाद टीकमगढ़ मध्यप्रदेश के हिस्से में चला गया। राजेंद्र के पिता करतार नाथ रीवा शहर के आईजी ऑफ पुलिस थे। राजेंद्र के आठ भाई और चार बहनें थीं। राजेंद्र के सबसे बड़े भाई प्रेमनाथ थे। राजेंद्र डॉक्टर बनना चाहते थे। बड़े भाई का फिल्मों में रुझान देखते हुए उनकी भी फिल्मों में रूचि बढ़ने लगी थी।
3 of 6
bollywood
राजेंद्र नाथ ने 1961 में आई फिल्म 'जब-जब फूल खिले' में पोपट लाल का किरदार निभाया था। वह किरदार इतना हिट हुआ था कि लोग उन्हें राजेंद्र नाथ की जगह पोपट लाल के नाम से याद करने लगे थे। राजेंद्रनाथ रेडियो के लिए भी नाटक किया करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
bollywood
फिल्म 'दिल देके देखो' ने राजेंद्र नाथ के जीवन में बड़ा बदलाव ला दिया। पोपट लाल के नाम से मशहूर हुए राजेंद्र को इस फिल्म के बाद तमाम फिल्मों के लिए कॉमेडियन के रोल ऑफर हुए। 1969 में आई 'प्यार का मौसम', 1980 में आई 'एक बार कहो' 1984 में आई यादगार राजेंद्रनाथ की प्रमुख फिल्में हैं।
विज्ञापन
5 of 6
bollywood
राजेंद्र नाथ का बॉलीवुड के कपूर खानदान से गहरा रिश्ता है। राजेंद्र की बहन कृष्णा ने राज कपूर से शादी की थी। राजेंद्रनाथ रणधीर कपूर, ऋषि कपूर और राजीव कपूर के सगे मामा हैं। कलर और ब्लैक एंड व्हाइट फिल्मों के जरिए राजेद्र नाथ ने लोगों को खूब हंसाया। उनकी कॉमेडी टाइमिंग बहुत जबरदस्त थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।