{"_id":"5e9771588ebc3e769322309a","slug":"bollywood-actor-ranjit-chowdhry-dies-at-64-mississippi-masala-and-kamasutra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मशहूर अभिनेता रंजीत चौधरी का 64 साल की उम्र में निधन, आखिरी बार फिल्म कांटे में आए थे नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मशहूर अभिनेता रंजीत चौधरी का 64 साल की उम्र में निधन, आखिरी बार फिल्म कांटे में आए थे नजर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 16 Apr 2020 11:51 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रंजीत चौधरी
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मशहूर अभिनेता रंजीत चौधरी ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। 64 वर्ष की आयु में रंजीत ने आखिरी सांस ली। उनकी बहन रैल पद्मसी ने रंजीत के निधन की जानकारी अपनी एक इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी। करीब 40 फिल्मों और टीवी धारावाहिकों में काम कर चुके रंजीत चौधरी को लोग मिसीसिपी मसाला और कामसूत्र में उनके किरदारों से भी याद करते हैं।
2 of 5
Ranjit Chowdhry
- फोटो : Social Media
मशहूर अभिनेत्री पर्ल पद्मसी के बेटे रंजीत का जन्म पर्ल की पहली शादी के बाद हुआ था। पर्ल ने बाद में मशहूर एडमैन एलेक पद्मसी से शादी कर ली। रंजीत की बहन का नाम रोहिनी चौधरी था। रैल पद्मसी उनकी सौतेली बहन हैं।
3 of 5
Ranjit Chowdhry
- फोटो : Social Media
रंजीत चौधरी ने फिल्म खट्टा मीठा से 1978 में अपना करियर शुरू किया। बाद में वह बातों बातों में, खूबसूरत और कालिया जैसी फिल्मों में नजर आए। लंबे अरसे तकं रंजीत अकेले ही अमेरिका में भी भटकते रहे।
उनकी लिखी एक कहानी सैम एंड मी को दीपा मेहता ने फिल्म के रूप में निर्देशित किया था। इस फिल्म में रंजीत ने अभिनय भी किया। दीपा मेहता और रंजीत की दोस्ती लंबे समय तक कायम रही। वह उनकी फिल्मों में लगातार नजर आते हैं। निर्देशक संजय गुप्ता की फिल्म कांटे में भी उनका एक छोटा रोल रहा।
विज्ञापन
5 of 5
Ranjit Chowdhry
- फोटो : Social Media
रंजीत फिल्मों के अलावा थियेटर में भी काफी एक्टिव थे। 'बातों-बातों में' और 'खूबसूरत' में रंजीत हल्के कॉमिक रोल में दिखाई दिए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।