फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जोधपुर जेल में सलमान खान की जान को खतरा क्यों, गंभीर क्यों नहीं दिख रही पुलिस?

Fri, 06 Apr 2018 11:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 06 Apr 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
bollywood actor salman khan life threat in jodhpur jail
salman khan
काला हिरण का शिकार करने के दोषी पाए गए सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाए जाने के बाद जोधपुर जेल लाया गया, जहां उसकी जान को खतरा बताया जा रहा है। सबकुछ जानते हुए भी पुलिस गंभीर नहीं दिख रही। आखिर क्यों सलमान की जान को खतरा है और पुलिस गंभीर क्यों नहीं? जानिए, पूरा मामला..
bollywood actor salman khan life threat in jodhpur jail
Salman Khan
दरअसल, तीन महीने पहले इसी केस की पिछली सुनवाई के दौरान जोधपुर कोर्ट के बाहर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। इसका वीडियो भी वायरल हो गया था। वीडियो में लॉरेंस ने कहा था, 'वैसे तो मैं छात्र नेता हूं। पुलिस का तो काम है आरोप लगाना लेकिन अब हम जो करेंगे कुछ खुलकर करेंगे। सलमान खान को जब हम जोधपुर में मारेंगे, तब इन्हें पता चलेगा।' सलमान को जिस सेंट्रल जेल में रखा गया है वहां गैंगस्टर लॉरेंस भी रह चुका है।

 
bollywood actor salman khan life threat in jodhpur jail
सलमान खान
कहा जा रहा है कि लॉरेंस के कई गुर्गे अब भी इसी जेल में बंद हैं। आशंका यह भी जताई जा रही है कि लॉरेंस के गुर्गें यहां सलमान खान पर हमला कर सकते हैं, हालांकि जेल डीआई विक्रकम सिंह ने ऐसी किसी भी आशंका से साफ इनकार करते हुए जेल को पूरी तरह से सुरक्षित बताया है। मौजूदा समय में हत्या केस में लॉरेंस बिश्नोई जेल में सजा काट रहा है। लॉरेंस ने सलमान खान को धमकी देकर सनसनी मचा दी थी। सोशल मीडिया पर सलमान खान को धमकी देने का वीडियो फिर शेयर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actor salman khan life threat in jodhpur jail
Salman Khan
बता दें कि काले हिरण के शिकार मामले में सलमान खान का नाम आने के बाद से ही विश्नोई समाज उनके खिलाफ खड़ा है। बिश्नोई समाज वन्य जीवों को अपने बच्चों की तरह प्यार करने के लिए जाना जाता है। लॉरेंस भी विश्नोई समाज का सदस्य है। जनवरी में लॉरेंस ने पुलिस की मौजूदगी में सलमान को जोधपुर में ही मारने की धमकी दी थी। डीआईजी सिंह के अनुसार जेल में हाईप्रोफाइल कैदियों की सुरक्षा के लिहाज से उन्हें एक ही जगह रखने की व्यवस्था की जा सकती है। जेल पूरी तरह सुरक्षित है।
विज्ञापन
bollywood actor salman khan life threat in jodhpur jail
आपको बता दें, यह पूरा मामला 'हम साथ-साथ है' फिल्म की शूटिंग के दौरान का है। विश्ननोई समाज के लोगों ने सलमान और बाकी एक्टर्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस मामले में सलमान खान को 5 साल की सजा सुना दी गई है और उन्हें अब तुरंत जेल जाना पड़ेगा। बेल के लिए सलमान खान को सेंशन कोर्ट में अपील करना पड़ेगा जिसमें थोड़ा समय जरूर लग सकता है।कहा जा रहा है कि फैसला सुनते ही सलमान की आंखों में आंसू आ गए थे। सलमान के फैंस काफी निराश हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed