फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: पिता सलीम खान की दूसरी शादी से भड़क गए थे सलमान खान, सौतेली मां हेलन संग ऐसा था व्यवहार

Mon, 22 Nov 2021 02:45 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 22 Nov 2021 02:45 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Salman Khan was angry with father Salim Khan second marriage know about his relation with stepmother Helen
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड इडंस्ट्री में कई ऐसे स्टार्स हैं, जो अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ की वजह से भी लाइमलाइट में बने रहते हैं। इस लिस्ट में गुजरे जमाने की मशहूर अभिनेत्री हेलन का नाम भी शामिल है। हेलन ने अपने डांस से लाखों-करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बना रखा था। अभिनेत्री अब बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर हैं लेकिन एक समय था जब वह अपने एक गाने से फिल्म को हिट कराने का हुनर रखती थीं और इसी वजह से उन्हें फैंस के बीच काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। हेलन ने साल 1981 में सलीम खान से शादी रचाई थी, जो पहले से शादीशुदा थे और तीन बच्चों के पिता भी थे। इसी वजह से हेलन को परिवार का प्यार धीरे-धीरे मिला।


 
एक इंटरव्यू में इस बात का जिक्र सलमान खान ने भी किया था, जो आज के समय में अपनी दोनों माओं से बेहद प्यार करते हैं। सलमान खान ने बताया था कि जब पिता सलीम खान ने हेलन से शादी की थी, तब सलमान खान हेलन को अपनी मां के रूप में अपना नहीं पाए थे।     

Bollywood actor Salman Khan was angry with father Salim Khan second marriage know about his relation with stepmother Helen
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सलमान खान ने साल 1990 में एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें अभिनेता ने अपने पिता सलीम खान की दूसरी शादी पर खुलकर बात की थी। इस दौरान अभिनेता ने कहा था, ‘मेरे लिए मेरी मां सब कुछ हैं। मुझे नहीं लगता है कि इसकी कोई दूसरी वजह होनी चाहिए। मेरी उनके साथ हमेशा से बहुत अच्छी बनती है क्योंकि मैं शुरू से मम्माज बॉय हूं। मैं उन्हें कभी भी दुखी नहीं देख सकता हूं और उन्हें कभी भी ठेस नहीं पहुंचा सकता है।’
Bollywood actor Salman Khan was angry with father Salim Khan second marriage know about his relation with stepmother Helen
हेलन, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे सलमान खान ने कहा था, ‘मेरी मां को सबसे ज्यादा ठेस तब पहुंची थी जब मेरे पिता ने दूसरी शादी की थी। मुझे बहुत ही गुस्सा आता था जब मां मेरे पिता के घर आने का इंतजार करती थीं। लेकिन मां ने धीरे-धीरे इस सच को अपना लिया था और पापा ने हमें भी बहुत आराम से समझाया कि वो मां से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं और वह हम लोगों के साथ हमेशा ही ऐसे रहेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actor Salman Khan was angry with father Salim Khan second marriage know about his relation with stepmother Helen
सलमान खान - फोटो : Instagram

सलमान खान ने ये भी बताया था कि जब उनके पिता सलीम खान और हेलन की शादी हुई थी तब वह महज 10 साल के थे। इसी वजह से हेलन को मां के रूप में अपनाने में उन्हें थोड़ा वक्त लगा था। लेकिन आज के समय में हेलन खान परिवार का हिस्सा हैं और वह सब एक साथ काफी खुश हैं।

विज्ञापन
Bollywood actor Salman Khan was angry with father Salim Khan second marriage know about his relation with stepmother Helen
हेलन - फोटो : solaris

हेलन हिंदी सिनेमा की पहली आइटम गर्ल हैं। उन्होंने बंगाली फिल्म ‘हावड़ा ब्रिज’ में बड़ा ब्रेक मिला था। इस फिल्म के गाने ‘मेरा नाम चिन चिन चू’ में हेलन ने अपने डांस से धमाल मचा दिया था। इसके बाद अभिनेत्री ने कई हिट फिल्मों में काम किया। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में अब तक तकरीबन 500 से अधिक फिल्मों में काम किया है। भारत सरकार ने हेलन को साल 2009 में पद्मश्री पुरुस्कार से भी सम्मानित किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed