{"_id":"619b5cbead7a1f13d704bc9c","slug":"dsgmc-submits-complaint-against-kangana-in-mumbai-seeking-fir-over-derogatory-language","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kangana Ranaut: अपमानजनक टिप्पणी से सिख समुदाय आहत, कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए की शिकायत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Kangana Ranaut: अपमानजनक टिप्पणी से सिख समुदाय आहत, कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए की शिकायत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 22 Nov 2021 02:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : instagram/kanganaranaut
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बेबाकी और विवादास्पद बयानों के लिए चर्चा में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में सिख समुदाय के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करने के आरोप में सोमवार को एक सिख संगठन ने मुंबई में एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर शिकायत की। मुंबई के खार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से शिकायत मिली है। पुलिस इसकी जांच कर रही है।
2 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस अधिकारी ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल के नेता और डीएसजीएमसी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कंगना के खिलाफ शिकायत सौंपी थी।
3 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
शिकायत में डीएसजीएमसी ने कहा है कि कंगना ने जानबूझकर किसानों के आंदोलन को खालिस्तानी आंदोलन के रूप में दर्शाया है और सिख समुदाय को खालिस्तानी आतंकवादी भी करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kangana ranaut
- फोटो : instagram/kanganaranaut
शिकायत का हवाला देते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसमें कंगना पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने 1984 के दंगों और नरसंहार को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के एक योजनाबद्ध कदम के रूप में दर्शाया था।
विज्ञापन
5 of 5
कंगना रनौत
- फोटो : Instagram
दरअसल कंगना ने कृषि कानून वापस लिए जाने के बाद अपने बयान में लिखा था कि, 'खालिस्तानी आतंकवादियों ने भले ही आज सरकार की बांह मरोड़ दी हो लेकिन यह नहीं भूलना चाहिए कि एक महिला प्रधानमंत्री ने इनको कुचल दिया था, चाहे इससे देश को कितना भी कष्ट हुआ हो उन्होंने अपनी जान की कीमत पर इन्हें मच्छर की तरह मसल दिया लेकिन देश के टुकड़े नहीं होने दिए'।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।