{"_id":"5e186abb8ebc3e87ef0a97c6","slug":"bollywood-actor-shakti-kapoor-says-manoj-tiwari-can-be-next-chief-minister-of-delhi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली चुनाव को लेकर शक्ति कपूर का बयान, इशारो-इशारों में कह दी मनोज तिवारी के लिए ऐसी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिल्ली चुनाव को लेकर शक्ति कपूर का बयान, इशारो-इशारों में कह दी मनोज तिवारी के लिए ऐसी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 10 Jan 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शक्ति कपूर, मनोज तिवारी
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों बॉलीवुड और राजनीति जगत का काफी आमना-सामना हो रहा है। दोनों ही जगह चल रहीं उठापटक को लेकर काफी हलचल मची हुई है। दोनों तरफ के कई तरह के जवाबी हमले एक दूसरे को लेकर किए जा रहे हैं। तो वहीं इसी बीच अभिनेता शक्ति कपूर ने बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी को लेकर एक बयान दिया है।
2 of 5
Shakti kapoor
दिल्ली में चुनाव की तारीख की घोषणा के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। इस बार दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच घमासान देखने को मिलेगा। फिलहाल बीजेपी की ओर से सीएम उम्मीदवार को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं है। ऐसे में बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर ने अपने बयान में इशारों ही इशारों में बताया है कि मनोज तिवारी दिल्ली के मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं।
3 of 5
Shakti Kapoor
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शक्ति ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा, 'मनोज तिवारी ईमानदार इंसान हैं। काफी मेहनती हैं। उन्होंने ये साबित कर दिखाया कि जब एक कलाकार अपनी मेहनत और लगन से पर्दे पर स्टार बन सकता है, तो वह राजनीति में भी स्टार बन सकता है। हम सब लोग उनकी रिस्पेक्ट करते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सांसद एवं दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी
- फोटो : अमर उजाला
आगे शक्ति कहते हैं कि, 'वे कभी स्पेशल फेवर नहीं करते हैं। वे हमेशा सही के साथ खड़े होते हैं। ये मैं इसलिए नहीं कह रहा कि हम दोस्त हैं। ये इसलिए कह रहा हूं कि ऐसा मैंने खुद महसूस किया है। इन दिनों उनकी तरक्की जिस हिसाब से चल रही है, उसके हिसाब से आने वाले दिनों में पार्टी में उनका कद और बढ़ेगा।'
विज्ञापन
5 of 5
शक्ति कपूर
- फोटो : Social Media
गौरतलब है कि अभिनेता शक्ति कपूर लंबे समय के बाद भोजपुरी फिल्म में नजर आने वाले हैं। भोजपुरी फिल्म 'लेडी सिंघम' का निर्माण विकास प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म के लिए मुंबई में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया था। इसी दौरान शक्ति ने ये बयान दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।