बॉलीवुड अभिनेता वरुण अपनी दमदार एक्टिंग के साथ ही अपने जोरदार डांस से बॉलीवुड में अपना एक अलग मुकाम बना चुके हैं। अपने सिक्स पैक्स एब्स के साथ ही खुद को हर किरदार में ढालने के अंदाज से वरुण धवन सभी का दिल जीत चुके हैं। अभी तक के फिल्मी खाते में वरुण धवन की अधिकतर फिल्में हिट ही रही हैं। वरुण धवन के जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं अभिनेता से जुड़ी कुछ बातें।
Varun Dhawan Birthday: जब 11 साल की उम्र में अभिनेता ने किया था पुलिस को कॉल, जानें क्या थी वजह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरुण धवन ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक दिन वो अपने घर में अकेले थे और उनके पड़ोस में ऐसी घटना हुई कि उन्हें 100 नंबर डायल कर पुलिस बुलानी पड़ी। दरअसल, उन्होंने पड़ोस के एक घर में घरेलू हिंसा की जानकारी होने पर आवाज उठाई थी। इस बारे में वरुण ने कहा था, 'जब हम किसी के घर से आती आवाज सुनते हैं तो हमें लगता है कि हम क्यों बीच में पड़ें? मैं जहां रहता था (उस बिल्डिंग का नाम नहीं बताना चाहता) वहां मुझे पड़ोस से कई आवाजें सुनाई दीं। मेरे घर पर उस समय कोई नही था। मैंने पुलिस को फोन कर दिया था। मैं तब 10 या 11 साल का था।'
वरुण ने उस दौरान इंटरव्यू में बताया था कि वो अपनी मां को दुनिया की सबसे मजबूत औरत मानते हैं। वरुण ने कहा था, 'मैंने तो अपनी मम्मी का करियर अपने पापा के करियर से ज़्यादा करीब से देखा है। मैं छोटा था तो उनके साथ जाता था, पापा के साथ सेट पर नहीं जाता था। मेरे पापा तो बहुत बिजी होते थे। मेरे स्कूल के हर फंक्शन में आना, गाड़ी भी चलाना, अपना बिजनेस देखना, फैमिली को देखना। उन्होंने ज्यादा किया है। मुझे गाड़ी चलाना भी मेरी मम्मी ने सिखाया है। मेरे पापा भी मेरी मम्मी की हमेशा तारीफ करते हैं क्योंकि उन्होंने जितना अकेले किया है कोई नहीं कर पाता।'
इसके अलावा याद दिला दें कि जब वरुण धवन की फिल्म जुड़वा रिलीज हुई थी तो अभिनेता की तुलना सलमान खान से होने लगी थी। इस पर वरुण ने कहा था, 'मेरी तुलना सलमान खान से नहीं हो सकती। सलमान बड़े दिल वाले इंसान हैं। वो आज जिस मुकाम पर हैं वहां मेरे लिए पहुंचना बहुत मुश्किल है। उन्हें अविश्वसनीय प्यार मिलता है। मैं अगर उनके लिए ट्विटर पर बोलता हूं तो वो पेशेवर चीजो को ध्यान में रख कर नहीं बल्कि बहुत ही निजी तौर पर बोलता हूं, उन्हें तब से जानता हूं जब मैं बच्चा था। वो मेरे लिए बहुत खास हैं। मैं उनके लिए जो भी बोलता हूं दिल से बोलता हूं, न की सोच समझकर।'
वैसे बात वरुण धवन के फिल्मी करियर की करें तो अभिनेता ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वरुण न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग बल्कि जोरदार डांस के लिए भी जाने जाते हैं। वरुण धवन कई सारी सुपरहिट फिल्मों से अपना अलग मुकाम बना चुके हैं। बता दें कि वरुण धवन की अगली फिल्म कुली नंबर वन है। फिल्म में वरुण के साथ सारा अली खान नजर आएंगी। इसके साथ ही मिस्टर लेले भी वरुण की अपकमिंग फिल्मों में शामिल है।