फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Varun Sharma: 'सबसे मुश्किल काम अच्छी स्क्रिप्ट लिखना होता है', वरुण शर्मा ने आखिर क्यों कही ऐसी बात

Mon, 17 Jul 2023 04:46 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Mon, 17 Jul 2023 04:46 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Varun Sharma Said the toughest thing to do is to Write a Good Script know details here
वरुण शर्मा - फोटो : Social media

बॉलीवुड में वरुण शर्मा की पहचान एक कॉमेडी एक्टर के तौर पर होती है। अपनी अदाकारी से उन्होंने लोगों को काफी गुदगुदाया है। अभिनेता को भी यह बात काफी अच्छी लगता है कि उनका कंटेंट लोगों को मुस्कुराने और हंसाने  की वजह देता है। जब इन कॉमेडी फिल्मों के चुनाव की बात आती है तो अभिनेता को स्क्रिप्ट का मनोरंजक होना सबसे महत्वपूर्ण लगता है। 


Nayanthara: 'जवान' से नयनतारा का लुक जारी, हथियार उठाए एक्शन मोड में नजर आईं एक्ट्रेस

Bollywood actor Varun Sharma Said the toughest thing to do is to Write a Good Script know details here
वरुण शर्मा - फोटो : Social media

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने अपनी फिल्मों की पसंद के बारे में बात करते हुए कहा, “चाहे वह टीवी शो, वेब सीरीज, विज्ञापन या फिल्मों के माध्यम से हो, अगर आप किसी को खुश और अच्छा महसूस करा सकते हैं तो ऐसा करना किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे अच्छी बात है। मैंने फुकरे के साथ ऐसा किया और भगवान की कृपा से मुझे दर्शकों से स्वीकृति मिली। इसे हासिल करना बहुत कठिन है। इस तरह मैंने उस शैली में और अधिक खोज करना शुरू कर दिया।

Bollywood actor Varun Sharma Said the toughest thing to do is to Write a Good Script know details here
वरुण शर्मा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

उन्होंने आगे कहा, “दिलवाले, किस किस को प्यार करूं, फुकरे रिटर्न्स से लेकर छिछोरे तक मैंने कॉमेडी करने की कोशिश की। रूही एक बहुत ही अलग प्रयास था, क्योंकि इसमें कॉमेडी के साथ हॉरर का मिश्रण था। मैंने विभिन्न शैलियों को भी अपनाने का प्रयास किया गया है, लेकिन मैं अपनी अंतरात्मा की आवाज के साथ चलता हूं।'' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actor Varun Sharma Said the toughest thing to do is to Write a Good Script know details here
वरुण शर्मा बर्थडे - फोटो : social media

अभिनेता का कहना है कि वह हमेशा मनोरंजक स्क्रिप्ट की तलाश में रहते हैं और यह बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने अपने विचार साझा करते हुए कहा, “हर स्क्रिप्ट खूबसूरत होती है, क्योंकि इसे लिखने में बहुत मेहनत लगती है। मुझे लगता है कि सबसे कठिन काम एक अच्छी स्क्रिप्ट और अच्छा कंटेंट लिखना है। इसलिए, हर स्क्रिप्ट सुंदर और अच्छी है, लेकिन साथ ही कुछ ऐसे समय भी आते हैं जब आपका मन कहता है कि यह कुछ अलग है और मैं इसे आजमाना चाहता हूं। आप यूं ही फिल्में नहीं करना चाहते।''

विज्ञापन
Bollywood actor Varun Sharma Said the toughest thing to do is to Write a Good Script know details here
फुकरे - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो वरुण जल्द ही फुकरे 3 में नजर आने वाले हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म पहले सात सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन जवान के उसी दिन आने की वजह से अब इस फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है।
Salman Khan: किसी फिल्म के लिए कास्टिंग नहीं कर रहे सलमान खान, नाम का गलत इस्तेमाल करने वालों को दी चेतावनी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed