फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikrant Massey: 12वीं फेल की स्क्रिप्ट पढ़कर 15-20 मिनट तक रोए थे विक्रांत मैसी, अभिनेता ने साझा किया अनुभव

Sun, 22 Oct 2023 06:53 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 22 Oct 2023 06:53 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actor Vikrant Massey revealed he cried so much after reading script of 12th Fail
विक्रांत मैसी - फोटो : सोशल मीडिया

विक्रांत मैसी बॉलीवुड के उभरते हुए कलाकार हैं। छपाक, हसीन दिलरुबा और लव हॉस्टल जैसी फिल्मों में उन्होंने अपने बहुमुखी अभिनय कौशल का जमकर प्रदर्शन किया। वह जल्द ही फिल्म 12वीं फेल में नजर आने वाले हैं। इन दिनों वह इस फिल्म का जोर शोर से प्रचार कर रहे हैं। फिल्म का निर्माण और निर्देशन विधु विनोद चोपड़ा ने किया है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान अभिनेता ने विधु विनोद चोपड़ा प्रोडक्शन का हिस्सा बनने के लिए अपना उत्साह व्यक्त किया।


Rajveer Deol: 'एनिमल' में बॉबी देओल के लुक पर राजवीर ने दी ये प्रतिक्रिया, चाचा को दी थी ये सलाह

Bollywood Actor Vikrant Massey revealed he cried so much after reading script of 12th Fail
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

इसके साथ ही  उन्होंने फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया भी साझा की। उन्होंने कहा, "जब मैंने पहली बार स्क्रिप्ट पढ़ी तो मैं लगभग 15-20 मिनट तक बहुत रोया, क्योंकि मैंने ऐसी अद्भुत कहानी कभी नहीं सुनी या देखी थी। मैं इस कहानी से काफी प्रभावित हुआ था। कहीं न कहीं मैंने इस कहानी में खुद को भी देखा।''  

Bollywood Actor Vikrant Massey revealed he cried so much after reading script of 12th Fail
12वीं फेल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें कि 12वीं फेल आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा के जीवन पर आधारित है। उसी के बारे में बात करते हुए विक्रांत ने कहा, "मिस्टर मनोज के जीवन में बहुत सारी चीजें हुईं, उनका जीवन बहुत अच्छा रहा है। कभी-कभी यह अविश्वसनीय होता है कि इतनी सारी कठिनाइयों के बावजूद एक आदमी इतना कुछ सहन कर सकता है। इतने संघर्षों के बावजूद वह जीवन में सफल हुए। उन्होंने वास्तव में मुझे प्रेरित किया।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actor Vikrant Massey revealed he cried so much after reading script of 12th Fail
विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म उन लाखों छात्रों के संघर्ष पर आधारित है जो यूपीएससी प्रवेश परीक्षा का प्रयास करते हैं, लेकिन साथ ही, यह उस एक परीक्षा से आगे निकलकर लोगों को असफलता की स्थिति में हिम्मत न हारने और फिर से शुरू करने के लिए प्रोत्साहित भी करती है।

विज्ञापन
Bollywood Actor Vikrant Massey revealed he cried so much after reading script of 12th Fail
12वीं फेल - फोटो : सोशल मीडिया

यह इमोशनल ड्रामा दुनियाभर में 27 अक्टूबर को हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कंगना रणौत स्टारर एरियल एक्शन फिल्म तेजस, मिखिल मुसाले की सजिनी शिंदे का वायरल वीडियो, उमेश शुक्ला की आंख मिचोली और श्याम बेनेगल की मुजीब: द मेकिंग ऑफ ए नेशन से टकराएगी।
The Girlfriend First Look: रश्मिका मंदाना की नई फिल्म का हुआ एलान, 'द गर्लफ्रेंड' के फर्स्ट लुक ने मचाया धमाल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed