{"_id":"5be164d1bdec22722526dabb","slug":"bollywood-actors-akshay-kumar-ranbir-kapoor-makeup-hit-films","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डायलॉग नहीं मेकअप के दम पर हिट हुईं बॉलीवुड की ये फिल्में, 60 के बिग बी बने थे 10 साल के बच्चे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डायलॉग नहीं मेकअप के दम पर हिट हुईं बॉलीवुड की ये फिल्में, 60 के बिग बी बने थे 10 साल के बच्चे
Thu, 08 Nov 2018 08:45 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Nov 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
amitabh bachchan
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हाल ही में अक्षय कुमार की फिल्म 2.0 का ट्रेलर रिलीज हुआ । इस फिल्म में अक्षय विलेन के रोल में हैं । वो एक क्रो मैन की भूमिका निभाएंगे । फिल्म के ट्रेलर में दिखा कि अक्षय बेहद भयानकर लग रहे हैं । यहां तक कि उन्हें पहचानना तक मुश्किल हो रहा है । ये सब उनके मेकअप का कमाल है ।
2 of 6
2.0
फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान अक्षय कुमार ने बताया था कि उन्होंने इतना मेकअप अपने अब तक के करियर में कभी नहीं किया । फिल्म में अक्षय का रोल बेहद चुनौतीपूर्ण था । इसके लिए लगभग 4 घंटे का मेकअप करने करना थी और फिर डेढ़ घंटा इसे छुड़ाने में लगता था ।
3 of 6
2.0
अक्षय कुमार की ये फिल्म 600 करोड़ रुपए में बनी है और कयास लगाए जा रहे हैं कि 2.0 सुपरहिट होगी । इसी तरह फिल्म में रजनीकांत का भी कमाल का मेकअप किया गया । 67 वर्षीय रजनीकांत को रोबोट का लुक देना भी आसान नहीं था । बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में बनीं जो हीरो के मेकअप के दम पर हिट हुई हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
रणबीर कपूर
संजू- कुछ समय पहले आई फिल्म संजू में भी रणबीर कपूर का ऐसा मेकअप किया गया था जिससे वो हूबहू संजय दत्त की तरह लग रहे थे । इस फिल्म ने भी बॉलीवुड में ताबड़तोड़ कमाई की थी । रणबीर कपूर ने बताया था कि एक लुक देने में करीब 6-7 घंटे लगते थे और 30 सेकेंड में रिजेक्ट कर दिया जाता था । करीब 6-7 लुक रिजेक्ट करने के बाद पर्फेक्ट लुक मिला ।
विज्ञापन
5 of 6
amitabh bachchan
- फोटो : twitter
Paa- बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की फिल्म 'पा' में उन्होंने बेहतरीन काम किया था। इस फिल्म में उनके साथ बेटे अभिषेक भी मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं, अमिताभ ने पहली बार ऐसा रोल किया था जिसमें उनके मेकअप के लिए आर्टिस्ट को 4 से 5 घंटे रोजाना लगते थे। इतना ही नहीं इसे हटाने के लिए भी कई घंटों तक मशक्कत करनी पड़ती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।