{"_id":"5be1723abdec226997413d8c","slug":"bollywood-actors-whose-son-are-big-flop-actors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाप सुपरहिट तो बेटा सुपरफ्लॉप, ये हैं बॉलीवुड के इन 5 बाप-बेटे की जोड़ियां","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बाप सुपरहिट तो बेटा सुपरफ्लॉप, ये हैं बॉलीवुड के इन 5 बाप-बेटे की जोड़ियां
Thu, 08 Nov 2018 08:43 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Nov 2018 08:43 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
Amitabh Bachchan
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में इसे इत्तेफाक कहें या फिर कुछ और। दरअसल बात कर रहें बॉलीवुड की उन पांच बाप-बेटे की जोड़ियों की जिसमें बाप तो फिल्मों में सुपरहिट रहा लेकिन बेटे सुपरफ्लॉप साबित हुए। बात करें तो बॉलीवुड में ये शुरूआत से ऐसा होता आ रहा है। तो आइए बात करते हैं इन पांच हिट बाप और फ्लॉप बेटों की जोड़ियों की....
2 of 6
Mithun Chakraborty
बॉलीवुड में आज भी पिछले 30 सालों से अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे एक्टर मिथुन के बेटे महाक्क्षय (मिमोह) हैं। मिमोह ने फिल्म साल 2008 में फिल्म जिम्मी से बॉलीवुड में दस्तक दी थी। लेकिन फिल्म बड़ी फ्लॉप साबित हुई। इसके बाद मिमोह को फिल्म हॉन्टेड, रॉकी और इश्कदरियां और कॉमेडी फिल्म तुक्का फिट में देखा गया था लेकिन इनमें से उनकी एक भी फिल्म हिट ना हो सकी।
3 of 6
फरदीन खान
फिल्म जगत में फरदीन खान की हैंडसमनेस के चर्चे हुआ करते थे। वह एक्टर फिरोज खान के बेटे हैं। फरदीन खान का भी फिल्मी सफर कुछ खास नहीं रहा और उन्होंने बॉलीवुड से किनारा कर लिया। उन्होंने 1998 में आई फिल्म 'प्रेम अग्न' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फरदीन को आखिरी बार 2010 मे आई फिल्म 'दूल्हा मिल गया' में देखा गया था। बता दें कि फरदीन खान अपने बढ़े हुए वजन के कारण सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
bollywood
लिस्ट में बात करेंगे 70 के दशक के हैंडसम हंक माने जाने वाले एक्टर विनोद खन्ना की। आज विनोद खन्ना हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी फिल्में आज भी उनका अदायगी का लोहा मनवाती हैं। उनकी हिट लिस्ट में एक से एक सुपरहिट फिल्म शमिल हैं। बता दें कि विनोद खन्ना ने कई फिल्मों में निगेटिव किरदार निभाकर भी सुपरहिट साबित हुए हैं। बात करें उनके दोनों बेटों अक्षय और राहुल खन्ना की तो बता दें कि एक बार को अक्षय ने कुछ फिल्मों में सराहनीय काम किया है लेकिन राहुल को लोग आज भी नहीं जानते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
bollywood
अब बात करेंगे एक्टर राजेंद्र कुमार की जी हां राजकपूर और धर्मेंद्र और दिलीप कुमार के समय के हिट एक्टर रहे हैं राजेंद। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से एक सुपरहिट फिल्में हिंदी सिनेमा को दी है जिनके गाने आज भी लोग गुनगुनाते हैं। बता दें कि फिल्म जगत की सबसे प्रभावशाली और प्रतिष्ठित फिल्म मदर इंडिया में राजेंद्र कुमार की एक्टिंग ने लोगों को उनका दिवाना बना दिया था। मेरे महबूब, हमराही, संगम, आरजू, गीत और आप आए बहार आई जैसी हिट फिल्में उनकी लिस्ट में शामिल होती हैं। वहीं, उनके बेटे कुमार गौरव (मनोज तुली) का फिल्मी करियर बड़ा फ्लॉप साबित हुआ। बता दें कि साल 1981 में आई उनकी पहली फिल्म लव स्टोरी ने तो कमाल किया था लेकिन इसके बाद उनकी एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में आने से उनका करियर बैठ गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।