{"_id":"5be276a4bdec226975789656","slug":"mala-sinha-birthday-know-about-her-real-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस हीरोइन ने अपने बाथरूम में छिपाए थे लाखों रुपए, करियर की शुरुआत में खूब हुई थीं बेइज्जत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस हीरोइन ने अपने बाथरूम में छिपाए थे लाखों रुपए, करियर की शुरुआत में खूब हुई थीं बेइज्जत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Nov 2018 08:40 AM IST
विज्ञापन
mala sinha
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में कई ऐसी हीरोइनें आईं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर पहचान बनाई । जब तक वो पर्दे पर दिखीं तब तक तो खूब वाह-वाही लूटी । जहां एक-दो फिल्में फ्लॉप हुईं, दर्शकों के दिल से भी उतर गईं । 80 के दशक में माला सिन्हा ऐसी ही हीरोइनों में से एक थीं । माला सिन्हा ने बॉलीवुड में कदम रखते ही एक के बाद एक कई हिट फिल्में दीं । हुस्न और एक्टिंग के हुनर से उन्होंने कई सालों तक दर्शकों के दिल पर राज किया ।
mala sinha
आज माला सिन्हा अपना 82वां बर्थडे मना रही हैं । अपने करियर में ज्यादातर हिट फिल्में देने वाली माला सिन्हा ने पांच दशक तक सिनेमा जगत में काम किया। अब वो लंबे समय से लाइम लाइट से दूर हैं । कभी-कभी किसी इवेंट में दिख जाती हैं । नेपाल में जन्मीं माला जब अपने शुरुआती दौर में एक बॉलीवुड प्रोड्यूसर से मिलीं तो उन्होंने माला की खूब बेइज्जती की थी। प्रोड्यूसर ने कहा कि पहले शीशे में जाकर अपना चेहरा तो देखो।
Mala Sinha
ऐसी भद्दी नाक को लेकर हीरोइन बनने का सपना देखती हो। लेकिन इसके बाद भी माला ने बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा ही लिया। माला के पिता अल्बर्ट सिन्हा बंगाल से थे। इसी कारण लोग उन्हें नेपाली-भारतीय बाला कहते थे। उनकी मां नेपाल की रहने वाली थीं। माला के बचपन का नाम आल्डा था। जब वो स्कूल जाती थीं तो उनके दोस्त उन्हें डालडा कहकर चिढ़ाते थे। वहीं माला के माता-पिता उन्हें बेबी कहते थे। इसलिए कई दोस्त उन्हें डालडा सिन्हा तो कई बेबी सिन्हा कहने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
mala sinha
माला को ये दोनों ही नाम बिलकुल पसंद नहीं थे। फिर आल्डा ने अपना नाम बदलकर माला सिन्हा रख लिया। उन्होंने फिल्मों की शुरुआत बंगाली फिल्मों से की थी। एक बार जब वो फिल्म के सिलसिले में मुंबई आईं तो यहां उनकी मुलाकात उस जमाने की फेमस एक्ट्रेस गीता बाली से हुई। उन्होंने ही माला को डायरेक्टर केदार शर्मा से मिलवाया। केदार शर्मा को माला बहुत पसंद आईं और उन्होंने अपनी फिल्म 'रंगीन रातें' में बतौर अभिनेत्री काम दिया।
विज्ञापन
mala sinha
कहा जाता है कि माला सिन्हा को बॉलीवुड में स्थापित करने वाले केदार शर्मा ही हैं। फिल्मों में काम करने से पहले माला रेडियो के लिए गाती थीं। माला बेहद खूबसूरत थीं इसलिए किसी ने उन्हें फिल्मों में काम करने की सलाह दी। सलाह मानकर माला मुंबई आ गईं। यहां उन्हें पहली फिल्म के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। एक प्रोड्यूसर ने तो माला को उनकी नाक को लेकर काफी बेइज्जत किया था।