जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आज दोपहर सीआरपीएफ काफिले पर आत्मघाती आतंकी हमले से पूरा देश सहम गया है। हमले में देश के 30 जवान शहीद हो गए हैं तो कई घायल हो गए हैं। इस आतंकी हमले ने देशवासियों को झकझोर दिया है। ऐसे में बॉलीवुड स्टार्स भी ने आतंकियों की इस कायरता की कड़ी निंदा की है।
CRPF काफिले पर आतंकी हमले से सहमा बॉलीवुड, सितारे बोले- 'आतंकियों ने दिया कायरता का सबूत'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस हमले पर अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा है 'पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए देश के जवानों के लिए बेहद दुखी हूं, भगवान शहीद हुए हमारे जवानों की आत्मा को शांति दे, उनके परिजनों को इस दुखभरी घड़ी में हौंसला दे, आशा करता हूं कि घायल जवान जल्दी ठीक हों, लेकिन इस हमले को ऐसे जाया नहीं जाने देंगे।
Numb beyond belief at the dastardly terror attack on #CRPF soldiers in #Pulwama. May God give peace to their souls, and strength to their grieving families. Wishing the injured a speedy recovery. We can’t let this be forgotten.
वहीं, अभिनेता अनुपम खेर भी इस आत्मघाती हमले पर गहरा दुख जताते हुए अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखते हैं- 'इस कायरता भरे हमले को जानने के बाद अंदर से बहुत दुखी हुआ हूं और गुस्सा भी हूं, जिन परिवारों ने अपना बेटा, भाई, पति, पिता और बच्चों को इस हमले में खोया है उनके लिए मेरी हार्दिक संवेदनाएं हैं, और हमारे घायल जवानों के जल्द ठीक होने की भी कामना करता हूं।'
Deeply Saddened and so angry to know about the cowardly attack on @crpfindia convoy in #Pulwama. My heart goes out to the members of the family who have today lost a SON, a BROTHER, a HUSBAND or a FATHER. Prayers for the speedy recovery of the injured. 🙏🙏
Absolutely tragic news coming from #Pulwama - Condolences to the families of the martyrs- & prayers for the injured jawans. Cowards are at it again. Absolutely deplorable. #pulwamaterrorattack
— Riteish Deshmukh (@Riteishd) February 14, 2019
बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर आत्मघाती हमले का मास्टरमाइंड भी मसूद अजहर ही है। जिस तरह से पाकिस्तान के पीओके में बैठ कर उरी हमले की साजिश रची गई थी ठीक उसी तरह पुलवामा हमले की भी साजिश पाकिस्तान के पीओके में तय की गई है जिसमें जैश ने स्थानीय आतंकियों के साथ मिलकर इसका तानाबाना बुना। सूत्रों का कहना है कि जिस तरह से उरी हमले से पहले आतंकियों ने उरी कैंपी की पूरी रेकी की थी।
ठीक उसी तरह से आतंकियों ने पुलवामा पर हाइवे की रेकी की। आतंकियों को पूरी सूचना थी कि सीआरपीएफ का काफिला गुजरेगा। कितने बजे गुजरेगा और इसमें कितने वाहन होंगे। इसकी तमाम जानकारियां थीं। यहीं नहीं, कहीं न कहीं सुरक्षा एजेंसियों के पास भी इसके इनपुट थे।