फिल्मों में एक्टिंग करना आसान बात नहीं होती। इसके लिए एक्टर को अपने किरदार के हिसाब से ढलना पड़ता है। तभी वह फिल्म और अपने कैरेक्टर के साथ न्याय कर पाता है। अपने आम जीवन से उलट जब यह कलाकार कुछ अलग करने की कोशिश करते हैं तो इसका असर उनकी निजी जिंदगी पर भी पड़ता है। आज हम आपको उन सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन पर उनके किरदार की वजह से गहरा असर पड़ चुका है।
Bollywood: इन कलाकारों पर हावी हो गए थे उनके फिल्मी किरदार, एक अभिनेता ने तो खुद को कमरे में कर लिया था बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय लीला भंसाली की पद्मावत में रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म के लिए एक्टर ने कड़ी मेहनत की थी। यही वजह है कि इस भूमिका के लिए तैयारी करते समय रणवीर सिंह पर इसका काफी असर पड़ा। एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने माना था कि एक समय खिलजी का किरदार उन पर हावी होने लगा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उन्होंने बाहरी दुनिया से काट कर खुद को 21 दिन के लिए कमरे में बंद कर लिया था।
सरबजीत में अपनी भूमिका के लिए रणदीप ने जमकर मेहनत की थी। इस फिल्म में उन्हें रियल दिखने के लिए बहुत अधिक वजन और मांसपेशियों को कम करना पड़ा जिसके लिए उन्हें सख्त आहार का पालन करना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के दावे के मुताबिक रणदीप ने बताया था कि चीनी की कमी की वजह से उनके मूड पर गहरा असर पड़ा था। साथ ही उन्होंने यह भी बताया था कि कभी-कभी उन्हें इतनी भूख लगती कि उन्हें नींद नहीं आती थी।
एनएच 10 में अनुष्का शर्मा के अभिनय को काफी सराहना मिली थी। हालांकि एक सीन की वजह से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ा था। फिल्म के इस सीन में उनके किरदार को शारीरिक शोषण का सामना करना पड़ता है।
नवाजुद्दीन अपने शानदार अभिनय कौशल के लिए जाने जाते हैं। अपनी जबरदस्त परफॉर्मेंस से वह हर किरदार में पूरी तरह ढल जाते हैं। हालांकि रमन राघव 2.0 फिल्म की वजह से उनके ऊपर बहुत गहरा असर पड़ा था। इस किरदार के लिए नवाजुद्दीन ने मेथड एक्टिंग चुनी थी जिसकी वजह से उनके मानसिक स्वास्थ्य पर काफी गहरा असर पड़ा था।