{"_id":"671e91251aef90f9d10404ec","slug":"bollywood-actors-supported-siblings-in-difficult-times-shahrukh-khan-alia-bhatt-arjun-kapoor-kareena-kapoor-2024-10-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Stars: बॉलीवुड सितारों ने मुश्किल समय में दिया अपनों का साथ, निभाया भाई-बहन होने का फर्ज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Stars: बॉलीवुड सितारों ने मुश्किल समय में दिया अपनों का साथ, निभाया भाई-बहन होने का फर्ज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Mon, 28 Oct 2024 09:54 AM IST
सार
जीवन की मुश्किल घड़ी में कोई काम आए या ना आए, भाई-बहन कभी साथ देने से पीछे नहीं हटते हैं। बॉलीवुड में भी ऐसे कई कलाकार हैं, जिन्होंने अपने भाई और बहनों का साथ सबसे मुश्किल समय में दिया।
हाल ही में आलिया भट्ट अपनी बहन शाहीन भट्ट के साथ मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में साथ नजर आईं। आलिया अपनी बहन का हाथ थामे पार्टी में शामिल हुईं। शाहीन भी हंसती-मुस्कुराती नजर आईं। उनकी इस मुस्कुराहट के पीछे कहीं ना कहीं आलिया का हाथ है। दरअसल, शाहीन की जिंदगी में एक समय ऐसा भी रहा, जब वह डिप्रेशन की शिकार हो गईं। उस मुश्किल समय में आलिया ने अपनी बहन को बहुत सपोर्ट दिया। ऐसे कई और कलाकार भी हैं, जिन्होंने मुश्किल समय में अपनी बहनों का साथ दिया, उनके लिए हमेशा मौजूद रहे। जानिए, ऐसे ही चार नामी कलाकारों के बारे में, जिन्होंने भाई-बहन होने का अपना फर्ज बखूबी निभाया।
2 of 5
शाहरुख खान और बहन शहनाज
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान
शाहरुख खान एक अच्छे कलाकार होने के साथ-साथ अच्छे पति और पिता भी हैं। इसके अलावा वह एक अच्छे भाई भी हैं। जब उनके माता-पिता का निधन समय से पहले हो गया तो शाहरुख और उनकी बहन अकेले हो गए। इस दुख के समय में उनकी बहन शहनाज भावनात्मक रूप से टूट गईं। कुछ वर्षों पहले एक इंटरव्यू में शाहरुख ने अपनी बहन की स्थिति पर खुल कर बात की। उन्होंने बताया कि माता-पिता के गुजर जाने के कारण बहन शहनाज अंदर से टूट गई। वह मम्मी-पापा के देहांत को स्वीकार नहीं कर पाई। लगभग दो सालों तक वह रोई नहीं, उसने कोई बातचीत नहीं की। वह बस कहीं खोई और गुमसुम सी रहती। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शाहरुख की बहन लंबे समय तक स्वास्थ्य कारणों से परेशान रहीं, उन्होंने शहनाज का इलाज स्विट्जरलैंड में करवाया। इस बात को कई साल हो चुके हैं। अब वह पहले से बहुत बेहतर हैं और शाहरुख के परिवार के साथ ही रहती हैं। अपनी बहन को शाहरुख अपने लिए एक ब्लेसिंग मानते हैं।
अर्जुन कपूर
अर्जुन कपूर वैसे तो जाहन्वी कपूर के सौतेले भाई हैं, लेकिन जब श्रीदेवी की अचानक मौत हो गई तो उन्होंने एक भाई होने का फर्ज निभाया। वह अपनी दोनों सौतेली बहनों जाहन्वी और खुशी कपूर के साथ खड़े देखे गए। अर्जुन तो दोनों सौतेली बहनों के लिए काफी चिंता भी करते हैं और उनकी खुशी के लिए काफी कुछ करते हैं। वर्तमान समय में इनका रिश्ता बहुत ही मधुर और मजबूत है।
करीना कपूर खान
करीना कपूर का अपनी बहन करिश्मा कपूर के साथ बहुत गहरा रिश्ता है। दोनों बहनों के बीच बहुत प्यार है। यही कारण है कि जब करिश्मा कपूर की शादी-शुदा जिंदगी में मुश्किलों का दौर शुरू हुआ, उनका तलाक हुआ तो बहन करीना ने पूरा सपोर्ट किया। जब करिश्मा का तलाक हुआ था तो एक इंटरव्यू में करीना कपूर ने कहा, 'यह उसके लिए मुश्किल समय है। मैं भी अपनी बहन के लिए बहुत प्रोटेक्टिव हूं। '
विज्ञापन
5 of 5
अक्षय कुमार और बहन अलका भाटिया
- फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar
अक्षय कुमार
करीना, शाहरुख और अर्जुन की तरह ही अक्षय कुमार भी अपनी बहन अलका भाटिया को बहुत प्यार करते हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा कि बहन अलका मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं, साथ ही मैं उसके लिए सबकुछ हूं। इसी तरह एक रियालिटी शो में अलका ने अपने भाई अक्षय के लिए मैसेज भेजा, जिसमें वह बता रही थीं कि कैसे अच्छे और बुरे समय में अक्षय ने उनका साथ दिया। एक पिता, दोस्त और भाई का रोल उनके जीवन में निभाया। आखिर में वह अपने भाई अक्षय कुमार को हर चीज के लिए शुक्रिया कहती हैं। अलका की इन बातों से साफ जाहिर होता है, अक्षय ने अपने भाई होने का फर्ज बहुत ही अच्छे से निभाया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।