{"_id":"5fe76e888ebc3e3b623ad8d3","slug":"bollywood-actors-who-have-adopted-children","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब अनाथ बच्चों का सहारा बने ये बॉलीवुड स्टार, मिथुन ने तो कूड़े के ढेर से उठाकर बच्ची को बनाया घर का चिराग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब अनाथ बच्चों का सहारा बने ये बॉलीवुड स्टार, मिथुन ने तो कूड़े के ढेर से उठाकर बच्ची को बनाया घर का चिराग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 27 Dec 2020 10:11 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सितारे कई बार ऐसी मिसाल पेश कर देते हैं कि दुनिया उनकी तारीफ करते नहीं थकती। फिल्मी पर्दे के अलावा कई बार वे रियल लाइफ में हीरो-हीरोइन वाला काम कर देते हैं। हमें लगता है कि सितारे बेहद शान के साथ जिंदगी जीते हैं इसलिए उन्हें आम जिंदगी की मुश्किलों के बारे में नहीं पता, लेकिन ऐसा बिलकुल नहीं है। आज आपको कुछ ऐसी हस्तियों के बारे में बताते हैं जिन्होंने अनाथ बच्चों को गोद लेकर उनकी जिंदगी ही बदल दी।
Trending Videos
2 of 6
बेटियों के साथ सुष्मिता
- फोटो : फाइल
अभिनेत्री सुष्मिता सेन पर्दे पर कम नजर आती हैं। कम फिल्में करने पर वो कहती हैं कि मैं जिंदगी ज्यादा जीती हूं। सुष्मिता ने दो बच्चियों को गोद लिया है। आज ये बच्चियां काफी बड़ी हो गई हैं और सुष्मिता को ही अपनी असली मां मानती हैं। सुष्मिता जिस तरह से इस अपनी बेटियों की जिम्मेदारी उठाती हैं वो वाकई तारीफ के काबिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
मिथुन और उनकी बेटी
- फोटो : फाइल
मिथुन चक्रवर्ती के चार बच्चे हैं। तीन बेटी और एक बेटी। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि उनकी छोटी बेटी दिशानी उन्हें एक कूड़े के ढेर पर मिली थी। मिथुन ने इस बच्ची को अपने सगे बच्चों की तरह प्यार दिया। दिशानी ने न्यूयॉर्क से अपनी पढ़ाई पूरी कर ली है। उम्मीद की जा रही है कि वे जल्द ही फिल्मों में नजर आएंगी।
4 of 6
बच्चों के साथ रवीना
- फोटो : फाइल
किसी को जिंदगी देने के लिए कोई अपना सबकुछ दांव पर लगा सकता है? वो भी तब जब वो उसका कुछ भी ना लगता हो। रवीना टंडन के बारे में जानकर आप कहेंगे कि हां कुछ लोग ऐसे भी होते हैं। जिस उम्र में हीरोइन के दिमाग में सिर्फ और सिर्फ करियर होता है। उस उम्र में रवीना टंडन ने दो बेटियां गोद लीं और उनको बेहतर जिंदगी देने की ठान ली। उस वक्त रवीना टंडन की उम्र 21 साल की थी, जब उन्होंने पूजा और छाया को गोद लिया।
विज्ञापन
5 of 6
सलमान खान, अर्पिता, आयुष
- फोटो : फाइल
सलमान की बहन अर्पिता आज जाना-पहचाना नाम हैं। लेकिन सलमान की चहेती अर्पिता सलीम खान की सगी बेटी नहीं हैं। खान साहब ने उन्हें गोद लिया था। आज अर्पिता खान परिवार की जान हैं। यहां तक कि सलमान की बहन अलवीरा उनके साथ कम दिखती हैं और अर्पिता ज्यादा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X