सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

इस फिल्म से रातों रात मशहूर हो गए थे 'रामायण' के मेघनाथ, लोकप्रियता से राजेश खन्ना को भी लगने लगा था डर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 27 Dec 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
Ramayan Meghanada aka Vijay Arora birthday special when Rajesh Khanna Feeling Insecure
विजय अरोड़ा और राजेश खन्ना - फोटो : फाइल

लॉकडाउन में 33 साल बाद 'रामायण' के पुन: प्रसारण से लोगों की पुरानी यादें फिर से ताजा हो गईं। नई पीढ़ी से भी इस धारावाहिक जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। यही नहीं इसमें अभिनय करने वाले कलाकारों की भी फिर से चर्चा होने लगी। उस दौर में 'रामायण' के सभी कलाकार बेहद मशहूर हो गए थे, इन्हीं में से एक अभिनेता थे विजय अरोड़ा जिन्होंने रावण के बेटे मेघनाद का किरदार निभाया था। कहा जाता है कि विजय अरोड़ा एक दौर में इतने मशहूर हो गए थे कि राजेश खन्ना को भी अपनी लोकप्रियता के लिए खतरा महसूस होने लगा था।

Trending Videos
Ramayan Meghanada aka Vijay Arora birthday special when Rajesh Khanna Feeling Insecure
विजय अरोड़ा - फोटो : फाइल

विजय अरोड़ा का जन्म 27 दिसंबर 1944 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था। फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एफटीआईआई) में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था। साल 1972 में उन्होंने फिल्म 'जरूरत' से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ रीना रॉय थीं। रीना रॉय की भी ये पहली फिल्म थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ramayan Meghanada aka Vijay Arora birthday special when Rajesh Khanna Feeling Insecure
विजय अरोड़ा - फोटो : फाइल

विजय अरोड़ा को असली लोकप्रियता मिली जीनत अमान के साथ फिल्म 'यादों की बरात' (1973) से। फिल्म का रोमांटिक हिट गाना 'चुरा लिया है तुमने' उन पर ही फिल्माया गया था। गाने में चॉकलेटी चेहरे वाले विजय अरोड़ा का अंदाज देख लड़कियां उनकी दीवानी हो गई थीं। जबकि उस वक्त राजेश खन्ना सुपरस्टार हुआ करते थे ऐसे में उन्हें भी अपने स्टारडम की चिंता सताने लगी थी।

Ramayan Meghanada aka Vijay Arora birthday special when Rajesh Khanna Feeling Insecure
परिवार के साथ विजय अरोड़ा - फोटो : फाइल

विजय अरोड़ा ने आशा पारेख से लेकर जीनत अमान, जया भादुड़ी, वहीदा रहमान, शबाना आजमी, तनुजा, परवीन बाबी और मौसमी चटर्जी जैसी अभिनेत्रियों के साथ काम किया और तमाम गुजराती और हिंदी नाटकों में भी काम किया। 

विज्ञापन
Ramayan Meghanada aka Vijay Arora birthday special when Rajesh Khanna Feeling Insecure
Vijay Arora - फोटो : सोशल मीडिया

विजय ने 'फागुन', 'एक मुट्ठी आसमान', 'इंसाफ', 'रोटी', 'सरगम', 'नसीब', 'मेरी आवाज सुनो', 'सौतन', 'बड़े दिलवाला' और 'विश्वात्मा' जैसी फिल्मों में काम किया। विजय अरोड़ा टीवी सीरियल में काम नहीं करना चाहते थे लेकिन रामानंद सागर ने किसी तरह उन्हें मना लिया और मेघनाद इंद्रजीत का रोल दिया। 

छोटे से किरदार से सलमान ने शुरू किया था बॉलीवुड करियर, जानें 'दबंग' खान से जुड़ी कुछ बातें

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed