{"_id":"56eac60d4f1c1b08178b45fd","slug":"bollywood-actors-who-have-made-shocking-revelations","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सितारों का खुलासा, आधे पागल हो गए थे नहीं लगता था कि कुछ बचा है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सितारों का खुलासा, आधे पागल हो गए थे नहीं लगता था कि कुछ बचा है
Thu, 17 Mar 2016 08:39 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 17 Mar 2016 08:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर वक्त किसी कैमरों से घिरे रहने वाले और ग्लैमर की जिंदगी जीने वाले सितारे अगर उजाला देखते ही चीखने लगें और भीड़ को देख के डरने लगें तो आपको कैसा लगेगा। कई सितारों की जिदंगी में भी ऐसा वक्त आया है, जब उन्हें रोशनियों से नफरत हो गई और मरने का ख्याल आने लगा। खुद को पागल सा मानने वाले इन सितारों में आमिर से हनी सिंह तक शामिल हैं। हम आपको ऐसे सितारों के बारे में बता रहे हैं।
इन सितारों ने माना डिप्रेशन के बुरे दौर से गुजरे
2 of 5
- फोटो : twitter
टीवी पर भारतीय परंपरा से जुड़े किरदार करने वाली शमा सिंकदर 'सेक्सोहोलिक' नाम की फिल्म में बेहद बोल्ड करके चर्चा में हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी जिंदगी के कई राज भी खोले हैं। उन्होंने बताया कि कुछ समय के लिए उन्हें अपने आप से नफरत सी हो गई थी। वो एक साल तक सिर्फ बंद कमरे में ही रहना पसंद करती थीं। कोई मिलने आए तो डरती थीं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने ये खुलासा किया। मानसिक बीमारी जिसे आम भाषा में 'डिप्रेशन' कहा जाता है, के कारण ऐसा हुआ।
इन सितारों ने माना डिप्रेशन के बुरे दौर से गुजरे
3 of 5
- फोटो : gettyimages
आमिर खान खुद डिप्रेशन की अवस्था का शिकार हो चुके हैं। आमिर ने एक बार बताया था कि सत्यमेव जयते की शूटिंग के दौरान वो इस अवस्था का शिकार हुआ थे। आमिर को लगने लगा था कि वो आधे पागल हो गए हैं। आमिर का लंबे समय तक इलाज दिया गया जिसके बाद वो इस स्थिति से बाहर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
इन सितारों ने माना डिप्रेशन के बुरे दौर से गुजरे
4 of 5
- फोटो : gettyimages
हनी सिंह ने भी हाल ही में अपने डेढ़ साल तक गायब रहने की वजह का खुलासा किया था। हनी के अनुसार, 'मैं पिछले 18 महीने से लोगों और दुनिया से दूर रहा। मैं एक प्रकार से मानसिक वेदना का शिकार हो गया था। जिसके कारण मैने खूब शराब पी। हजारों लोगों के सामने परफॉर्म करने वाला हनी सिंह 4-5 लोगों से मिलने में कतराने लगा। तो खुद को नोएडा वाले घर के एक कमरे में बंद कर लिया। पिछले एक साल तो डॉक्टर्स की किसी भी दवा ने मुझ पर असर नहीं किया। मां ने मुझे और गर्त में जाने से बचा लिया। मेरे लिए उसके चेहरे पर शिकन से मुझे आत्म ग्लानी हुई और आज मैं अपने जीवन के उस काले अंधेर से निकल आया हूं।
विज्ञापन
इन सितारों ने माना डिप्रेशन के बुरे दौर से गुजरे
5 of 5
- फोटो : gettyimages
दीपिका पादुकोण भी ऐसी स्थिति का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने खुद ही अपनी जिंदगी के उस दौर के बारे में खुलासा किया जब उन्हें लगता था कि सब खत्म हो जाएगा। उनको जिंदगी से प्यार ही नहीं रहा था। दीपिका ना सिर्फ इस स्थिति से निकली बल्कि उन्होंने इसे छुपाया नहीं बल्कि सबको अपनी इस स्थिति के बारे में बताया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।