{"_id":"66295e0906455fa1b20aa08a","slug":"bollywood-actors-who-played-alpha-male-roles-in-movies-ranbir-kapoor-shahrukh-khan-sunny-deol-salman-khan-2024-04-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bollywood Actors: अल्फा मेल बनकर पर्दे पर छा गए ये सितारे, बॉक्स ऑफिस पर लहराया सफलता का परचम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bollywood Actors: अल्फा मेल बनकर पर्दे पर छा गए ये सितारे, बॉक्स ऑफिस पर लहराया सफलता का परचम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Wed, 08 May 2024 12:50 AM IST
सार
'एनिमल' की सीक्वल 'एनिमल पार्क' को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। आइए उन अन्य बॉलीवुड अभिनेताओं के बारे में जान लेते हैं, जिन्होंने फिल्मों में अल्फा मेल बनकर बॉक्स ऑफिस पर बवाल काटा।
विज्ञापन
1 of 5
अल्फा मेल बन पर्द पर छाए ये सितारे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले साल रिलीज हुई संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' ने सिनेमा प्रेमियों के एक वर्ग को नाराज कर दिया। रणविजय सिंह की भूमिका में रणबीर कपूर अभिनीत, यह वांगा की दूसरी हिंदी फिल्म थी जिसे बॉलीवुड की सबसे हिंसक फिल्म का टैग दिया गया। फिल्म ने 'अल्फा मेल' शब्द को भी जन्म दिया, जिसने बड़े पैमाने पर बहस छेड़ दी। वहीं, अब इसकी सीक्वल पर चर्चा जोरों पर है। अगली कड़ी का नाम 'एनिमल पार्क' है। इसे लेकर जानकारी है कि यह पहले भाग से भी कहीं ज्यादा हिंसक होगी। आइए इसी कड़ी में फिल्मों में अल्फा मेल का किरदार निभाने वाले बॉलीवुड सितारों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान को रोमांस का किंग कहा जाता है। हालांकि, उन्होंने कुछ फिल्मों में खलनायक की भी भूमिका निभाई है। इन्हीं में एक नाम 'डर' का है। फिल्म में शाहरुख खान के साथ सनी देओल और जूही चावला जैसे सितारे मुख्य भूमिका में थे। मूवी में सुपरस्टार ने राहुल मेहरा की भूमिका निभाई थी, जो एक जुनूनी एकतरफा प्रेमी था। फिल्म ने प्रसिद्ध संवाद, क...क...क...किरण को जन्म दिया।
3 of 5
सनी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
सनी देओल द्वारा अभिनीत 'अर्जुन पंडित' को जूही चावला के किरदार निशा से प्यार हो जाता है और अंत में वह एक गैंगस्टर बन जाता है। निशा के किसी और के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद अर्जुन पंडित पागल हो जाता है। वह निशा का अपहरण कर लेता है और उससे शादी कर लेता है।
सतीश कौशिक द्वारा निर्देशित 'तेरे नाम' एक जुनूनी प्रेमी राधे की कहानी है। राधे अपने प्यार के किसी और से शादी करने के बाद आत्म-विनाश के रास्ते पर चल पड़ता है। फिल्म 'तेरे नाम' साल 2003 में रिलीज हुई थी, जो बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई। फिल्म का निर्देशन दिवंगत सतीश कौशिक ने किया था। फिल्म में दर्शकों को भूमिका चावला और सलमान खान की केमिस्ट्री खूब पसंद आई थी।
'एनिमल' से पहले संदीप रेड्डी वांगा ने अपनी तेलुगु फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिंदी रीमेक 'कबीर सिंह' बनाया था। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी अभिनीत इस फिल्म ने 2019 में बड़े पैमाने पर विवाद खड़ा कर दिया था। फिल्म की कहानी कबीर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी प्रेमिका प्रीति के किसी और से शादी करने के बाद खुद पर नियंत्रण खो देता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।