फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Stars: काजोल से लेकर सैफ अली खान तक ने स्वीकार नहीं की बड़ी फिल्में, दूसरे एक्टर्स की होगी गई चांदी

Tue, 12 Nov 2024 06:31 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 12 Nov 2024 06:31 PM IST
सार

कई हिट फिल्मों को बड़े-बड़े कलाकारों ने करने से इंकार कर दिया, तो दूसरे कलाकारों के खाते में वो फिल्में गई। जानिए, ऐसे ही कुछ कलाकारों के बारे में जिन्होंने आगे चलकर हिट होने वाली कई बड़ी फिल्मों को करने से मना कर दिया। 
 

विज्ञापन
Bollywood Actors who rejected Big Movies Kajol Saif Ali Khan Kareen Kapoor Katrina Kaif
काजोल, सैफ अली खान, करीना कपूर, कैटरीना कैफ - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में ऐश्वर्या राय ने एक बयान दिया, इसमें 'कुछ कुछ होता है' फिल्म को ना करने का असल कारण बताया। वह बताती हैं कि उन्हें लगा अगर यह फिल्म की तो उन्हें आलोचना का सामना करना होगा। दरअसल, इस फिल्म में वह पहले टीना का रोल करने वाली थीं और यह किरदार बहुत ही ग्लैमरस था। इतना ग्लैमरस किरदार निभाने को लेकर ऐश्वर्या संदेह में रहीं और आखिर में उन्होंने यह फिल्म नहीं की। बाद में रानी मुखर्जी ने टीना का किरदार फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में निभाया और इस किरदार में उन्हें खूब पसंद किया गया, रानी का करियर भी इस फिल्म के बाद ऊचाइयों को छूने लगा। ऐश्वर्या की तरह की कई और कलाकार भी हैं,  जिन्होंने कई बड़ी और हिट होने वाली फिल्में ठुकरा दीं। जानिए, ऐसे ही चार कलाकार के बारे में, जिन्होंने कई बड़ी फिल्मों को ठुकरा दिया। 

Bollywood Actors who rejected Big Movies Kajol Saif Ali Khan Kareen Kapoor Katrina Kaif
कभी अलविदा ना कहना - फोटो : एक्स

काजोल 
काजोल ने कई हिट होने वाली फिल्मों को अस्वीकार किया है। इस लिस्ट में 'कभी अलविदा ना कहना', 'दिल से' और 'वीर जारा' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन सभी फिल्मों में उनके सबसे करीबी दोस्त और पसंदीदा सह-कलाकार शाहरुख मुख्य भूमिका में रहे, इसके बावजूद काजोल ने यह फिल्में नहीं की। बाद में यह फिल्में दूसरी हीरोइनों को मिली और उनके करियर को आगे बढ़ाने में मददगार साबित हुईं।

Bollywood Actors who rejected Big Movies Kajol Saif Ali Khan Kareen Kapoor Katrina Kaif
कुछ कुछ होता है - फोटो : स्क्रीन ग्रैब

सैफ अली खान 
सैफ अली खान ने भी सलमान खान वाला रोल फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में स्वीकार नहीं किया। इसके अलावा कहा जाता है कि वह 'ऐ दिल है मुश्किल' में भी कैमियो रोल करने के लिए माने नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actors who rejected Big Movies Kajol Saif Ali Khan Kareen Kapoor Katrina Kaif
फैशन फिल्म - फोटो : इंस्टाग्राम

करीना कपूर 
करीना कपूर ने भी कई फिल्मों को ठुकराया है, इसमें 'कल हो ना हो', 'फैशन' जैसी फिल्में शामिल रहीं। करीना ने करियर शुरू करने से पहले ही ऋतिक की फिल्म 'कहो न प्यार है' का ऑफर ठुकरा दिया था। उनके बाद यह फिल्म अमीषा पटेल को मिली। 

विज्ञापन
Bollywood Actors who rejected Big Movies Kajol Saif Ali Khan Kareen Kapoor Katrina Kaif
फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' - फोटो : सोशल मीडिया

कैटरीना कैफ 
कैटरीना कैफ को 'ये जवानी है दीवानी' सबसे पहले ऑफर हुई, लेकिन उन्होंने इसे करने से इंकार कर दिया। बाद में यह फिल्म दीपिका पादुकोण ने की। इसके अलावा कैटरीना ने रोहित शेट्टी की 'चेन्नई एक्सप्रेस' भी नहीं की और यह फिल्म भी दीपिका के खाते में ही शामिल हुई। दोनों ही फिल्में सुपरहिट साबित हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed