फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Celebs Tattoo: राहें जुदा होते ही मिटा दिया प्रेमी के नाम का टैटू, कंगना से लेकर दीपिका तक हैं लिस्ट में शुमार

Thu, 16 Jun 2022 02:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 16 Jun 2022 02:20 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actors Who Removed Tattoo After Marriage From Deepika Padukone To Rakhi Sawant , Amy jackson, kangana ranaut
celebs tattoo - फोटो : social media

बॉलीवुड के बनते बिगड़ते रिश्तों की कहानी से हर कोई वाकिफ है। इंडस्ट्री में वर्षों से चले आ रहे रिश्तें भी मिनटों में खत्म हो जाते हैं। पहले ये हस्तियां अलग-अलग तरह से अपने प्यार का इजहार करती हैं। कुछ अपने पति या पत्नी के लिए महंगे गिफ्ट खरीदते हैं, तो कुछ उनके नाम का टैटू अपने शरीर पर गुदवाते हैं। हालांकि रिश्तों के बिखरने के बाद यह सितारे अपने इन टैटू से परेशान हो जाते हैं क्योंकि राहें जुदा होने के बाद यह लोग अक्सर एक-दूसरे की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करते हैं। हाल ही में अभिनेत्री राखी सावंत को उनके पूर्व पति रितेश के नाम का टैटू अपनी बॉडी से हटवाते हुए देखा गया है। बता दें कि वह पहली हस्ती नहीं हैं, जिन्होंने ऐसा किया है। इससे पहले भी कई सितारें ऐसा कर चुके हैं। इस सूची में बॉलीवुड के दीपिका पादुकोण से लेकर कंगना रणौत तक, बी-टाउन की कई हस्तियों के नाम शामिल हैं। यहां देखिए पूरी लिस्ट...

Bollywood Actors Who Removed Tattoo After Marriage From Deepika Padukone To Rakhi Sawant , Amy jackson, kangana ranaut
राखी सावंत - फोटो : social media

राखी सावंत 
'बिग बॉग' के 15वें सीजन के बाद राखी सावंत ने अपने पति रितेश पर कई तरह के इल्जाम लगाते हुए उनसे तलाक ले लिया था। उसके बाद हाल ही में राखी ने उनके नाम का टैटू हटवाते हुए अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया है। उनका कहना था कि तीन साल की शादी के बाद आज रितेश मेरी बॉडी और मेरी जिंदगी से पूरी तरह से निकल गया है।  

Bollywood Actors Who Removed Tattoo After Marriage From Deepika Padukone To Rakhi Sawant , Amy jackson, kangana ranaut
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की पद्मावती यानी दीपिका पादुकोण ने अभिनेता रणबीर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए अपनी गर्दन पर आरके नाम का टैटू गुदवाया था। लेकिन रणवीर सिंह से शादी से पहले ही दीपिका ने इस टैटू को हटवा दिया था। हाल ही में कान फिल्म फेस्टिवल में उनकी गर्दन पर इस टैटू को नहीं देखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actors Who Removed Tattoo After Marriage From Deepika Padukone To Rakhi Sawant , Amy jackson, kangana ranaut
ऋतिक रोशन - फोटो : social media
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन और सुज़ैन खान ने अपने प्यार का इजहार करने के लिए अपने हाथ पर स्टार बनवाया था। हालांकि अलग होने के बाद सुजैन ने अपने स्टार को संशोधित कर 'फॉलो यॉर सनशाइन' लिखवा दिया। बता दें कि ऋतिक रोशन की कलाई पर अब भी सुजैन के नाम का टैटू मौजूद है। लेकिन अब देखना यह होगा कि क्या ऋतिक टैटू हटवाते हैं या नहीं क्योंकि उनकी जिंदगी में कथित तौर पर अब सबा अजाद की एंट्री हो चुकी है। 
विज्ञापन
Bollywood Actors Who Removed Tattoo After Marriage From Deepika Padukone To Rakhi Sawant , Amy jackson, kangana ranaut
एमी जैकसन - फोटो : social media

एमी जैकसन 
एमी जैकसन एक समय में प्रतीक बब्बर के साथ रिश्ते में थीं। इस समय उन्होंने प्रतीक के नाम का टैटू अपने हाथ पर गुदवाया था, जिसमें लिखा था "मेरा प्यार मेरा प्रतीक।" लेकिन ब्रेकअप होने के बाद उन्होंने यह टैटू हटवा दिया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed