फुर्सत के पलों में कई बार मन होता है कि कोई वेब सीरीज देखी जाए। मगर, यह पता नहीं होता कि क्या देखें? आपके साथ भी ऐसा होता है? अगर आप इसी उलझन में हैं तो हम आपकी मदद करते हैं। आज हम आपको ऐसी पांच वेब सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जो आईएमडीबी की टॉप 5 लिस्ट में शुमार हैं। लोगों ने इन वेब सीरीज को काफी पसंद किया है। जानिए कौन सी हैं ये वेब सीरीज...
IMDb Top 5 OTT Web Series: आईएमडीबी की टॉप 5 लिस्ट में शुमार हैं ये वेब सीरीज, आज ही देख डालिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'स्कैम 1992'
यह वेब सीरीज मशहूर बिजनेसमैन हर्षद मेहता की जिंदगी पर आधारित है। इसमें शेयर मार्केट के बारे में काफी नजदीक से दिखाया गया है। सीरीज में प्रतीक गांधी ने हर्षद मेहता का मुख्य किरदार निभाया है। वहीं श्रेया धनवंतरी और बाकी कलाकार भी अपनी भूमिकाओं में जमे हैं। आईएमडीबी द्वारा इस वेब सीरीज को 9.3 रेटिंग दी गई है, जोकि सबसे अधिक है। अगर आपने यह वेब सीरीज नहीं देखी है तो ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनी लिव पर आप इसे देख सकते हैं।
यह वेबसीरीज आईएएस की तैयारी करने वाले स्टूडेंट्स की जिंदगी पर आधारित है। इसमें कोचिंग और उनकी चुनौतियों को दिखाया गया है। यह वेब सीरीज युवाओं के बीच खासतौर से पसंद की गई है। अब तक इसका पहला पार्ट आया है। फैंस को बेसब्री से इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है। आईएमडीबी पर इस वेब सीरीज को 9.3 रेटिंग मिली है। इसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। इसमें नवीन कस्तूरिया, नमिता दुबे और सन्नी हिंदुजा जैसे कलाकारों से सजी इस सीरीज ने खूब वाहवाही लूटी।
'कोटा फैक्टरी'
इस वेब सीरीज के भी दो सीजन आ चुके हैं। इस सीरीज में जितेन्द्र कुमार उर्फ जीतू भैया नजर आ रहे हैं। सीरीज की कहानी कोटा में आईआईटी की कोचिंग कर रहे स्टूडेंट्स पर आधारित है। इसे आईएमडीबी ने 9.1 रेटिंग दी है। यह सीरीज ओटीटी फ्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।
'पंचायत'
'पंचायत' वेब सीरीज का दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है। आईएमडीबी की तरफ से इसे 8.9 रेटिंग दी गई है। यह सीरीज फुलेरा गांव पर आधारित है। इसमें जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुवीर यादव ने जबरदस्त अभिनय अदा किया है। आप इस वेब सीरीज को अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। इस वेब सीरीज के अब तक दो सीजन आ चुके हैं और दोनों ही काफी पसंद किए गए हैं।