फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Javed Iqbal: 100 बच्चों का रेप कर एसिड में गलाए थे शव, पर्दे पर दिखाया जाएगा साइको किलर का सच

Thu, 16 Jun 2022 01:36 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 16 Jun 2022 01:36 PM IST
विज्ञापन
pakistani serial killer javed iqbal film on ott platform who brutally murdered 100 children
किलर जावेद इकबाल, जावेद इकबाल के रोल में यासिर हुसैन - फोटो : सोशल मीडिया

पाकिस्तान के एक शातिर और साइको हत्यारे की कहानी पर बनी फिल्म जावेद इकबाल: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए सीरियल किलर बर्लिन फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई है। हालांकि अभी तक इस फिल्म को पाकिस्तान में भी रिलीज नहीं किया गया है। बता दें कि पहले 25 जनवरी को कराची में फिल्म का प्रीमियर किया गया था। जिसके बाद पंजाब सरकार ने फिल्म को सिनेमाघरों में बैन कर दिया था। अब फिल्म फेस्टिवल में मिले प्यार के बाद निर्देशक अबू अलीहा ने फिल्म को ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया है। 


 
pakistani serial killer javed iqbal film on ott platform who brutally murdered 100 children
पाकिस्तान का सबसे खूंखार सीरियल किलर जावेद इकबाल - फोटो : Social media

खुद किया था सरेंडर
आपने कई सीरियल किलर की कहानियां सुनी होंगी, लेकिन जावेद इकबाल की कहानी आपके रोंगटे खड़े कर देगी। इस सीरियल किलर ने एक या दो नहीं बल्कि 100 बच्चों की बरहमी से हत्या कर दी थी। सबसे हैरान करने वाली बात तो ये है कि इस खूंखार किलर ने 100 बच्चों को मारने की कसम खाई थी। कसम पूरी करने के बाद किलर ने खुद सरेंडर कर दिया था।

pakistani serial killer javed iqbal film on ott platform who brutally murdered 100 children
पाकिस्तान का सबसे खूंखार सीरियल किलर जावेद इकबाल - फोटो : Social media

इस वजह से की थी हत्या
20 साल की उम्र में जावेद को साजिश के तहत फंसाकर दुष्कर्म के इल्जाम में जेल भेज दिया गया। जबकि उसने ऐसा कुछ नहीं किया था। इस दौरान उसकी मां हमेशा जेल में उससे मिलने आती थी, लेकिन बेटे की रिहाई के इंतजार में एक दिन उसकी मां की मौत हो गई। जिसके बाद जावेद ने कसम खाई कि जैसे उसकी मां ने रोते-रोते अपनी जान गंवाई है, वैसे ही वो कम से 100 बच्चों की माओं को रुलाएगा। इसके बाद हत्या करने का सिलसिला शुरू हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
pakistani serial killer javed iqbal film on ott platform who brutally murdered 100 children
पाकिस्तान का सबसे खूंखार सीरियल किलर जावेद इकबाल - फोटो : Social media

ऐसे देता था घटना को अंजाम
जावेद ने बताया था कि वो बच्चों को बहला-फुसलाकर या जबरदस्ती उन्हें लाहौर के शादबाग वाले अपने घर में लाता था। घर एक सूनसान क्षेत्र में था। पहले तो जावेद वहां बच्चों के साथ दुष्कर्म करता था फिर लोहे की जंजीर से गला घोंटकर उनकी हत्या कर देता था। हत्या के बाद वो लाश को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटता और उन टुकड़ों को एसिड में डुबोकर पूरी तरह गला देता था। उसके बाद भी अगर कोई टुकड़ा बच जाता, तो उसे ले जाकर नदी में फेंक देता था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed