फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Actors: बॉलीवुड में छाए मराठी फिल्मों से डेब्यू करने वाले ये कलाकार, अभिनय के दम पर जीते दिल

Sat, 25 May 2024 01:31 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 25 May 2024 01:31 AM IST
सार

इस आर्टिकल में हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बतान जा रहे हैं, जिन्होंने मराठी फिल्मों से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, लेकिन आज यह बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे हैं-

विज्ञापन
Bollywood Actors who started their career from Marathi films Mahesh Manjrekar Mohan Joshi Siddharth Jadhav
बॉलीवुड में मराठी कलाकार - फोटो : अमर उजाला

मनोरंजन जगत में टैलेंट की कमी नहीं है। भारतीय सिनेमा के अलग-अलग क्षेत्रों, भाषाओं और राज्यों में तमाम टैलेंटेड अभिनेता भरे पड़े हैं। वहीं, सिनेमा के स्तर के व्यापक होने से इन सितारों को अलग-अलग भाषाओं की फिल्में करने का भी मौका मिल रहा है। साथ ही इनकी पॉपुलैरिटी भी दिन दोगुनी-रात चौगुनी बढ़ती जा रही है। जहां साउथ के स्टार्स बॉलीवुड तो बॉलीवुड के सितारे टॉलीवुड में धमाल मचा रहे हैं। तो वहीं, अलग-अलग भाषाओं के स्टार्स भी हिंदी सिनेमा में अपनी खास पहचान बना चुके हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको उन सेलेब्स के बारे में बताते हैं, जिन्होंने मराठी फिल्मों से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, लेकिन आज यह बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने चेहरे हैं-

Bollywood Actors who started their career from Marathi films Mahesh Manjrekar Mohan Joshi Siddharth Jadhav
मोहन जोशी - फोटो : सोशल मीडिया

थिएटर से लेकर फिल्मों तक में अपने अभिनय का जादू बिखेरने वाले अभिनेता मोहन जोशी ने बेमिसाल काम किया है। मोहन, मराठी इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। साथ ही वह हिंदी फिल्मों में भी बेहतरीन काम कर चुके हैं। तीन दशक से सिनेमा में सक्रिय मोहन जोशी को ‘वास्तव’, ‘बिच्छू’, ‘बागवान’ और ‘गंगाजल' जैसी फिल्मों में देखा जा चुका है। इसके अलावा वह कुछ भोजपुरी फिल्मों में भी धमाल मचा चुके हैं। 

Bollywood Actors who started their career from Marathi films Mahesh Manjrekar Mohan Joshi Siddharth Jadhav
महेश मांजरेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

भारतीय सिनेमा के जाने-माने सितारे महेश मांजरेकर ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत वर्ष 1948 की मराठी फिल्म 'अफलातून' से की थी। महेश ने बतौर निर्देशक भी सबसे पहले मराठी फिल्म ही डायरेक्ट की थी। यह फिल्म 'आई' थी, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर के सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के अवॉर्ड से नवाजा गया था। वहीं, महेश कई हिंदी फिल्मों में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। महेश को हिंदी में 'वास्तव', 'रन', 'मुसाफिर', 'जिंदा', 'ओह माय गॉड' और 'शूट आउट एट वडाला' जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। महेश, फिल्म 'दबंग 3' से डेब्यू कर चुकीं अभिनेत्री साई मांजेकर के पिता हैं। 

Telugu Debut: 'कनप्पा' के साथ तेलुगु डेब्यू को तैयार अक्षय कुमार, बॉलीवुड के ये अभिनेता भी दिखा चुके हैं कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actors who started their career from Marathi films Mahesh Manjrekar Mohan Joshi Siddharth Jadhav
सिद्धार्थ जाधव - फोटो : सोशल मीडिया

मराठी इंडस्ट्री के चहेते अभिनेता और कॉमेडियन सिद्धार्थ जाधव आज के समय में किसी पहचान के मुहताज नहीं हैं। मराठी फिल्मों के अलावा सिद्धार्थ, हिंदी मूवीज में भी अपना हुनर दिखा चुके हैं। इतना ही नहीं उन्होंने छोटे पर्दे पर भी यादगार काम किया है। ‘बा, बहू और बेबी’ में सिद्धार्थ के किरदार की चर्चा आज भी होती है। 

Munawar Faruqui Hospitalized: एक महीने में दूसरी बार अस्पताल में भर्ती हुए मुनव्वर फारूकी, फैंस को लगा झटका

विज्ञापन
Bollywood Actors who started their career from Marathi films Mahesh Manjrekar Mohan Joshi Siddharth Jadhav
नाना पाटेकर - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के वेटरन अभिनेता नाना पाटेकर कई शानदार फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। नाना ने चार फिल्मफेयर समेत नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया है। हालांकि, बेहद कम लोग जानते हैं कि नाना ने अपने करियर की शुरुआत मराठी फिल्म से की थी। बॉलीवुड में नाम कमाने के बाद भी नाना, मराठी इंडस्ट्री से जुड़े हुए हैं। साथ ही पर्दे पर 72 की उम्र में भी खासा सक्रीय हैं। 

Stars Lost Their Mother: इन सितारों की मां नहीं देख पाईं इनकी पहली रिलीज फिल्म, लिस्ट में किंग खान भी शामिल
    

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed