{"_id":"60059c478c6f92443735cf3d","slug":"bollywood-actress-anuradha-patel-interesting-facts-and-career","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मन क्यों बहका रे बहका' गाने में रेखा के साथ नजर आई थी ये अभिनेत्री, जानिए आज किस हाल में है","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मन क्यों बहका रे बहका' गाने में रेखा के साथ नजर आई थी ये अभिनेत्री, जानिए आज किस हाल में है
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Tue, 19 Jan 2021 02:23 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अनुराधा पटेल
- फोटो : फाइल
Link Copied
बॉलीवुड में हर किसी की किस्मत नहीं चमकती। यहां कई लोग गुमनामी के ऐसे अंधेरे में खो जाते हैं कि उन्हें कोई सालों तक नहीं पूछता। ऐसी ही एक चर्चित अभिनेत्री थीं अनुराधा पटेल। कई फिल्मों में अभिनय करने के बावजूद वे लाइम लाइट से दूर हो गईं।
Trending Videos
2 of 6
अनुराधा पटेल
- फोटो : फाइल
मुंबई में पैदा हुईं अनुराधा पटेल एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं। वे मशहूर अभिनेता अशोक कुमार की नातिन हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म 'लव इन गोवा' से की थी। इस फिल्म में उनके काम के खूब सराहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
अनुराधा पटेल
- फोटो : फाइल
इसके अगले साल 1984 में रिलीज हुई फिल्म 'उत्सव' में अनुराधा ने रेखा के साथ काम किया। वे फिल्म में रेखा की सहेली के किरदार में नजर आईं। इस फिल्म का गाना 'बन मन क्यों बहका रे बहका' लोगों की जुबान पर चढ़ गया।
4 of 6
अनुराधा पटेल
- फोटो : फाइल
1987 में रिलीज हुई फिल्म 'इजाजत' में अनुराधा एक बार फिर रेखा के साथ नजर आईं। इस फिल्म के गाने 'मेरा कुछ सामान तुम्हारे पास पड़ा है' ने उन्हें जबरदस्त प्रसिद्धि दिला दी। इन फिल्मों के अलावा वे सदा सुहागन, धर्म अधिकारी, रुखसत जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 6
अनुराधा पटेल
- फोटो : फाइल
फिल्मों के अलावा अनुराधा ने कुछ धारावाहिकों में भी काम किया। इसके साथ ही वह कई बड़े विज्ञापनों में भी नजर आईं। आखिरी बार वह साल 2013 में रिलीज हुई फिल्म रब्बा मैं क्या करूं में दिखी थीं। अनुराधा मुंबई में पर्सनालिटी डवलपमेंट का इंस्टिट्यूट भी चलाती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।