फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति के लिए अनुष्का ने बिजी शेड्यूल से निकाला समय, RCB को चियर करने पहुंची बंगलूरू

Thu, 12 Apr 2018 06:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 06:20 AM IST
विज्ञापन
bollywood actress anushka sharma visit bangalore for Support virat kohli RCB
virat kohli anushka sharma

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली हमेशा ही लाइमलाइट में बने रहते हैं। दोनों का नाम चर्चित बॉलीवुड सेलिब्रिटीज में शुमार है। इसीलिए अक्सर दोनों मीडिया की सुर्खियों में छाए रहते हैं। इसी बीच, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने व्यस्त शेड्यूल से समय निकालकर आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू (आरसीबी) को सपोर्ट करने के लिए बंगलुरु पहुंची हैं।

bollywood actress anushka sharma visit bangalore for Support virat kohli RCB
विराट कोहली - फोटो : file photo
आपको बता दें कि विराट कोहली आईपीएल टीम आरसीबी के कप्तान हैं। बंगलूरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में शुक्रवार यानी 13 अप्रैल को आरसीबी और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच आईपीएल मैच खेला जाना है। इसीलिए अनुष्का अपने पति विराट को चीयर करने पहुंची हैं। 
bollywood actress anushka sharma visit bangalore for Support virat kohli RCB
Anushka Sharma
अपने तमाम प्रोजेक्ट्स में व्यस्त होने के बाद भी अनुष्का पति विराट कोहली की टीम का हौसला बढ़ाने बंगलूरू पहुंची हैं। इस दौरान अनुष्का को विराट कोहली के साथ बंगलूरू में एक होटल के बाहर स्पॉट किया गया है।  इन दोनों ने बीते साल दिसंबर में शादी की थी। दोनों स्टार्स एक दूसरे को काफी लंबे समय से डेट कर रहे थे जिसके बाद शादी का फैसला लिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
bollywood actress anushka sharma visit bangalore for Support virat kohli RCB
सुनील नरेन - फोटो : IPL
उल्लेखनीय है कि इससे पहले रविवार (8 अप्रैल) को ईडन गार्डंस में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के खिलाफ खेले गए मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरू को 4 विकेट हार का मुंह देखना पड़ा था। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 176 रन का सम्मानजनक स्कोर बनाया था। जिसे केकेआर ने ओपनर सुनील नरेन के तुफानी अर्धशतक की बदौलत 18.5  ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया था। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed