फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

1000 करोड़ कमाने वाली 'बाहुबली' ने जापान में गाड़े झंडे, ये रिकॉर्ड तोड़ रचा इतिहास

Thu, 12 Apr 2018 06:19 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 12 Apr 2018 06:19 AM IST
विज्ञापन
Baahubali 2 success run in Japan even after completing 100 days
बाहुबली

एसएस राजामौली की फिल्म 'बाहुबली' साल 2017 की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई थी । एक्शन, डायलॉग, एक्टिंग और कहानी के मामले में इससे बड़ी फिल्म आज तक नहीं बनी । इसी के चलते बॉक्स ऑफिस पर 'बाहुबली' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई । अब फिल्म ने विदेश में भी इतिहास रच दिया है ।

Baahubali 2 success run in Japan even after completing 100 days
बाहुबली

'बाहुबली' ने जापान के थिएटर में 100 दिन पूरे कर लिए हैं । इसी के साथ फिल्म ने जापान में 8 करोड़ 47 लाख रुपए की कमाई कर ली है । जापान में यह फिल्म 29 दिसंबर को रिलीज हुई थी । जापान के अलावा पाकिस्तान में भी रिलीज हो चुकी है और 6 करोड़ रुपए की कमाई भी कर ली है । 

Baahubali 2 success run in Japan even after completing 100 days
बाहुबली

पाकिस्तान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (PIFF) में 'बाहुबली 2: द कॉन्क्लूजन' की स्क्रीनिंग होगी।  फिल्म को पूरी दुनिया के दर्शकों ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया है । फिल्म को चीन के सेंसर बोर्ड ने भी हरी झंडी दे दी है । फिल्म के दूसरे पार्ट ने भारत में पहले दिन ही 100 करोड़ की कमाई कर ली थी ।
 



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Baahubali 2 success run in Japan even after completing 100 days
बाहुबली

यह पहली फिल्म है जो 1000 करोड़ के क्लब में शामिल हुई है । फिल्म 'बाहुबली-2' में प्रभास ने पिता और बेटे का डबल रोल निभाया है। वहीं राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी, तमन्ना भाटिया, सत्यराज और राम्या कृष्णन ने भी अहम भूमिका निभाई हैं। 

विज्ञापन
Baahubali 2 success run in Japan even after completing 100 days
बाहुबली

इसी फिल्म के बाद से फिल्म के लीड एक्टर प्रभास पूरी दुनिया में फेमस हो गए । जबकि इससे पहले उन्होंने साउथ में कई हिट फिल्में दी थीं । इस समय प्रभास अपनी अपकमिंग फिल्म 'साहो' की शूटिंग कर रहे है । इसमें प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर नजर आएंगी । 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed