{"_id":"5ea1aa9d8ebc3e906d3cd8b8","slug":"bollywood-actress-bhumi-pednekar-says-we-need-to-be-ready-to-face-the-situation-post-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डॉक्टर्स-पुलिस से बदतमीजी करने वालों को ऐसे लाइन पर लाएंगी भूमि, कहा- हमें तैयार रहने की जरुरत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
डॉक्टर्स-पुलिस से बदतमीजी करने वालों को ऐसे लाइन पर लाएंगी भूमि, कहा- हमें तैयार रहने की जरुरत
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Thu, 23 Apr 2020 08:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bhumi pednekar
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लॉकडाउन के दौरान अपनी मां संग हाइड्रोपोनिक फार्मिंग सीख रहीं अभिनेत्री भूमि पेडनकर का मानना है कि कोविड 19 के बाद दुनिया पहले जैसी नहीं रहेगी। इस महामारी ने न सिर्फ लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है बल्कि मानव जाति के उत्तरजीविता पर ही सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। वहीं दैनिक वैतन भोगियों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा, 'हमें नहीं पता है कि भविष्य में चीजें किस तरह से होंगी। मुझे यह जरूर पता है कि जब लॉकडाउन खत्म होगा मैं उन किस्मत वालों में होंगी जिसके पास फिर से सामान्य जिंदगी होगी। लेकिन बहुतों के पास नहीं हो जा भयावह है।'
2 of 5
bhumi pednekar
- फोटो : dabboo ratnani
जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के चलते मुसीबत में फंसे हुए लोगों के लिए भूमि ने कई तरह के राहत कोष में अपनी भागीदारी साझा की है लेकिन उन्होंने उससे जुड़ी जानकारी साझा करने से साफ मना कर दिया। इस बारे में उन्होंने बताया, 'यह पूरी तरह से निजी है। पैसे दान करना ही मदद करने का इकलौता तरीका है। हमें उन सभी लोगों के प्रति दयालुता और चिंता करने की जरुरत है जो ऐसे वक्त में आगे रहकर सेवा कर रहे हैं।'
3 of 5
bhumi pednekar
- फोटो : social media
आगे भूमि कहती हैं, 'जब हम पढ़ते हैं कि लोग सुन नहीं रहे हैं और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और पुलिस के साथ बदतमीजी कर रहे हैं तो कलाकार होने के नाते हमें उनसे घरों के अंदर रहने की ही अपील करनी चाहिए।'
भूमि लॉकडाउन के समय अपनी मां के साथ हाइड्रोपोनिक फार्मिंग सीख रही हैं। उनका मानना है कि, 'मुझे डर है कि जब लॉकडाउन खत्म होगा लोग खो चुकी चीजों को प्राप्त करने के लिए पागल होने वाले हैं। वह निर्माण और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए कुछ भी करेंगे। इस तरह से हम दोगुनी रफ्तार से अपने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाएंगे। मैं पर्यावरण हितेषी व्यक्ति हूं और मुझे इस बात की चिंता होती है।'
विज्ञापन
5 of 5
Bhumi Pednekar
- फोटो : Amar ujala, Mumbai
भूमि ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि यह नहीं होना चाहिए और हम इससे कुछ सीखें और ऐसी आपदा के लिए खुद को तैयार करें।' भूमि की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह आने वाले दिनों में फिल्म 'दुर्गावती' में नजर आएंगी। लॉकडाउन से पहले उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग खत्म की है। इसके अलावा 'बधाई दो' और 'तख्त' जैसी फिल्में भी कतार में हैं। लॉकडाउन के बाद वह इन फिल्मों की शूटिंग शुरू कर सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।