फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Daisy Shah: फिल्मों के बाद अब ओटीटी पर एक्टिंग का जलवा दिखाएंगी डेजी शाह, इस वेब सीरीज में आएंगी नजर

Sun, 05 Mar 2023 10:57 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 05 Mar 2023 10:57 PM IST
विज्ञापन
Bollywood Actress Daisy Shah to play a queen in a web series Lahora The Kingdom Directed By Shahid Kazmi
डेजी शाह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में अपने अभिनय का जलवा दिखाने के बाद अब डेजी शाह डिजिटल की दुनिया में कदम रखने जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस लाहोरा- द किंगडम नाम की वेब सीरीज में नजर आने वाली हैं। इसका निर्देशन शाहिद काजमी कर रहे हैं। यह सीरीज लाहोरा के राजा सिम्हाराजा की बेटी रानी दिद्दा के जीवन से प्रेरित है। डेजी रानी के रूप में इस सीरीज में मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।


Salman Khan: 'टाइगर 3' के सेट पर फैन के साथ दिखे सलमान खान, यूजर्स को पसंद आया 'भाईजान' का नया लुक

Bollywood Actress Daisy Shah to play a queen in a web series Lahora The Kingdom Directed By Shahid Kazmi
डेजी शाह - फोटो : सोशल मीडिया

अपनी सीरीज के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, “कहानी और चरित्र ने मुझे इस प्रोजेक्ट में काम करने के लिए प्रेरित किया। जिस तरह से इस महिला ने उस युग में महिलाओं के लिए चीजों को बदल दिया, उससे मैं काफी चकित थी।''
Kartik Aaryan: अमेरिका के डैलस में होली मनाने पहुंचे कार्तिक आर्यन, कहा- परदेस में देश वाली फीलिंग आ रही है

Bollywood Actress Daisy Shah to play a queen in a web series Lahora The Kingdom Directed By Shahid Kazmi
डेजी शाह - फोटो : सोशल मीडिया

दिलचस्प बात यह है कि मुख्य भूमिका के लिए शाहिद अपनी पसंद को लेकर स्पष्ट थे। वह रेस 3 में डेजी के एक्शन सीक्वेंस से प्रभावित थे। एक्ट्रेस ने आगे बताया, "शाहिद ने मुझे बताया कि सीरीज में मुझे बहुत सारे एक्शन सीक्वेंस करने होंगे और उन्होंने रेस 3 में मेरी परफॉर्मेंस को देखने के बाद मुझे इस रोल के लिए कास्ट करने का विचार किया। हालांकि, सीरीज के एक्शन सीक्वेंस उस फिल्म से बहुत अलग होने वाले हैं। मुझे तलवारबाजी और घुड़सवारी सीखने और एक्शन सीक्वेंस करने के लिए और मेहनत करनी होगी।”
Drew Sidora-Ralph: शादी के नौ साल बाद ड्रू सिडोरा-राल्फ पिटमैन ने लिया तलाक का फैसला, कपल ने दायर की याचिका

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood Actress Daisy Shah to play a queen in a web series Lahora The Kingdom Directed By Shahid Kazmi
डेजी शाह - फोटो : सोशल मीडिया

सीरीज के बारे में शाहिद ने बताया, “यह रानी दिद्दा के जीवन पर आधारित है। इस कहानी ने मुझे बचपन से ही आकर्षित किया है, क्योंकि मैं कश्मीर में पैदा हुआ और पला-बढ़ा हूं। मैं उनके बारे में पढ़कर बड़ा हुआ हूं। करीब दो साल से मैं इस प्रोजेक्ट की स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं। चुनौतियां होने के बावजूद मुझे विश्वास है कि मैं इस प्रोजेक्ट के साथ न्याय करूंगा।''
Kareena Kapoor: करीना ने सैफ के बेटे इब्राहिम पर लुटाया प्यार , बर्थडे पर पोस्ट शेयर कर कही यह बड़ी बात

विज्ञापन
Bollywood Actress Daisy Shah to play a queen in a web series Lahora The Kingdom Directed By Shahid Kazmi
डेजी शाह - फोटो : सोशल मीडिया

डेजी को कास्ट करने के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, "मैंने उन्हें 'रेस 3' में कुछ हैरतअंगेज एक्शन सीक्वेंस करते देखा। जब मैंने पटकथा पर काम करना शुरू किया तो वह पहली पसंद थीं। वह योद्धा राजकुमारी की भूमिका निभाने के लिए बिल्कुल उपयुक्त हैं।इस सीरीज में डेजी के अलावा सारा खान, अर्जुन मन्हास, रे परिहार, आरती भगत, फैजान खान और शोएब निकेश शाह भी नजर आएंगे। इसकी शूटिंग कश्मीर और मुंबई में होगी। इस प्रोजेक्ट के अप्रैल के पहले हफ्ते में फ्लोर पर जाने की उम्मीद है।
Filmy Wrap: बाल-बाल बची एआर रहमान के बेटे की जान और हुमा ने उड़ाया फराह का मजाक, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed