{"_id":"5a76ee384f1c1b9f268b82f8","slug":"bollywood-actress-geeta-basra-share-a-photo-on-instagram-users-troll-her","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर ये फोटो शेयर करते ही ट्रोल हुईं एक्ट्रेस गीता बसरा, लोगों ने उड़ाया मजाक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया पर ये फोटो शेयर करते ही ट्रोल हुईं एक्ट्रेस गीता बसरा, लोगों ने उड़ाया मजाक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Feb 2018 05:24 PM IST
विज्ञापन
geeta basra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह की पत्नी गीता बसरा अक्सर सोशल मीडिया में छाई रहती हैं। हाल ही में गीता ने अपनी एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में गीता चूल्हे पर खाना बनाते हुए नजर आ रही हैं। जिसके बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
geeta basra
बता दें, गीता बसरा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, मजा पिंड दा। गीता ने पोस्ट शेयर करते हुए इमोजी का भी इस्तेमाल किया है। इस फोटो में गीता ने ग्रीन कलर का सूट पहना हुआ है और वह खुश नजर आ रही हैं।
A post shared by Geeta Basra (@geetabasra) on
geeta basra
गीता की फोटो को अब तक 37 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। गीता की इस फोटो को उनके फैंस लाइक करने के साथ कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, जालंधर पिंड नहीं हैं कृपया सम्मान करो। एक यूजर ने कमेंट कर कहा, आपको चूल्हा जलाना आता है?
विज्ञापन
विज्ञापन
गीता बसरा
बता दें, गीता ने सोशल मीडिया पर एक और दूसरी फोटो भी शेयर की है, जिसमें वह पति हरभजन सिंह के साथ नजर आ रही हैं। गीता बसरा ने क्रिकेटर हरभजन सिंह से साल 2015 में शादी की थी। हरभजन और गीता ने करीब 7 सालों की डेटिंग के बाद शादी का फैसला किया था। जुलाई 2016 में गीता ने बेटी हिनाया को जन्म दिया था।