फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Gul Panag Birthday: बुलेट पर बैठ शादी से विदा हुईं थीं एक्ट्रेस, फिल्मों के अलावा राजनीति में भी दिखाया दम

Sat, 02 Jan 2021 09:03 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 02 Jan 2021 09:03 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actress Gul Panag journey from Bollywood to Politics birthday special story
गुल पनाग - फोटो : Instagram

3 जनवरी 1979 को चंडीगढ़ में जन्मीं गुल पनाग ने बॉलीवुड में कई फिल्में की हैं, लेकिन लोग उन्हें एक्टिंग से ज्यादा उनके कूल एटि्ट्यूड के लिए जानते हैं। फिल्मों के चलते गुल भले ही खुद को इंड्स्ट्री में स्थापित ना कर पाईं हो, लेकिन अपने बिंदास अंदाज के चलते उन्होंने अपने चाहने वालों पर खास प्रभाव छोड़ा है। क्यूट सी डिंपल वाली गुल पनाग सिर्फ एक एक्ट्रेस नहीं बल्कि एक पायलेट, फार्मूला कार रेसर, वीओ आर्टिस्ट और राजनीतिज्ञ भी हैं। पर्दे पर गुल ने चाहे जैसे भी रोल निभाए हों, लेकिन असल जिंदगी में वो बेहद कूल नजर आती हैं।


 

Bollywood actress Gul Panag journey from Bollywood to Politics birthday special story
gul panag - फोटो : Social Media

गुल ने 13 मार्च 2011 को ब्वॉयफ्रेंड ऋषि अत्री से शादी की थी। उनके कुलनेस का आलम ये था कि बाइक की शौकीन गुल अपनी शादी में बुलेट पर विदा हुईं थीं। ये बुलेट शोले के 'जय वीरु' वाले बुलेट की तरह थी। गुल के इस अंदाज को देखकर हर कोई उनका दीवाना हो गया था। गुल 39 साल की उम्र में मां बनी थीं, लेकिन उन्होंने काफी समय तक अपने बेटे को दुनिया से छिपाए रखा था।

Bollywood actress Gul Panag journey from Bollywood to Politics birthday special story
गुल पनाग

गुल ने साल 1999 में मिस इंडिया का टाइटल जीता था और मिस ब्यूटीफल स्माइल का ताज भी उनके सिर पर ही सजा था। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत करने वाली गुल ने साल 2003 में आई फिल्म 'धूप' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके बाद गुल 'डोर', 'मनोरमा सिक्स फीट अंडर', 'हेलो', 'स्ट्रेट' और 'अब तक छप्पन -2' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। इतना ही नहीं उन्होंने पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में फिल्म 'सरसा' से डेब्यू किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress Gul Panag journey from Bollywood to Politics birthday special story
Gul Panag The Family Man - फोटो : instagram
फिल्मों के अलावा गुल अपने बोल्ड फोटोशूट के लिए भी सुर्खियां बटोर चुकी हैं। साल 2008 में गुल ने पनाग मैक्सिम मैगजीन के लिए बेहद बोल्ड तस्वीरें खिंचवाई थी। इसके चलते उन्होंने काफी सुर्खियां भी बटोरीं थी। फिल्मों को अलावा गुल राजनीति में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं। साल 2014 में गुल ने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन की थी।
 
विज्ञापन
Bollywood actress Gul Panag journey from Bollywood to Politics birthday special story
gul panag - फोटो : amar ujala
2014 लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एक्ट्रेस को चंडीगढ़ प्रत्याषी घोषित किया था। इस चुनावी दंगल में उनके सामने बीजेपी की किरण खेर और कांग्रेस के पवन बंसल थे। हालांकि पनाग ये चुनाव हार गईं। अब काफी समय से गुल राजनीति और फिल्मों से दूर हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर गुल काफी एक्टिव रहती हैं और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती हैं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed