स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को हिंदू देवी-देवताओं और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में इंदौर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फारुकी के साथ-साथ चार और लोगों को भी पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। इन सभी के खिलाफ भाजपा विधायक के बेटे ने मामला दर्ज कराया है।
स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी गिरफ्तार, लाइव शो में हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल इंदौर के एक कैफे में शुक्रवार को एक कॉमेडी शो का आयोजन हुआ था। इस दौरान यहां स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी ने भी परफॉर्म किया था। इस कार्यक्रम में विधायक लक्ष्मण सिंह गौड़ के बेटे एकलव्य सिंह गौड़ अपने साथियों के साथ बतौर दर्शक पहुंचे थे।
आरोप है कि मुनव्वर फारुकी ने परफॉर्म करते समय हिंदू देवी-देवताओं और अमित शाह पर कुछ ऐसा कह दिया कि एकलव्य सिंह भड़क गए और उन्होंने इसका विरोध किया। इसके बाद वहां बात बढ़ गई और फिर इस कार्यक्रम को रुकवा दिया गया।
एकलव्य की लिखित शिकायत पर गुजरात के जूनागढ़ के रहने वाले हास्य कलाकार मुनव्वर फारुकी और चार स्थानीय लोगों के खिलाफ शुक्रवार देर रात मामला दर्ज किया गया। इसके बाद इन सभी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
एकलव्य ‘हिंद रक्षक’ नामक स्थानीय संगठन के संयोजक हैं। मीडिया की कुछ खबरों में कहा गया है कि कैफे में हंगामे के दौरान संगठन के कार्यकर्ताओं ने हास्य कलाकार की पिटाई भी की, लेकिन एकलव्य ने इस आरोप से इनकार किया है।
बॉलीवुड के वो सितारे जिन्होंने करवाया है अपने बॉडी पार्ट्स का इंश्योरेंस, प्रियंका चोपड़ा ने तो इस खास चीज का करवाया है बीमा