अविनाश वधावन, नाम तो सुना होगा। 90 के दशक में अविनाश ने अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'दिल की बाजी', करिश्मा कपूर के साथ फिल्म 'पापी गुड़िया', राहुल रॉय के साथ फिल्म 'जुनून', और दिव्या भारती के साथ फिल्म 'गीत' में हीरो बनकर काम किया है। इसके अलावा अविनाश को 'बलमा', 'आई मिलन की रात', 'मीरा का मोहन' जैसी फिल्मों में भी नायक की भूमिका निभाते हुए देखा गया, लेकिन अब अविनाश मुंबई में हाशिये पर हैं और हाल ही में नोएडा के करीब जंगलों में दिखे एक वेब सीरीज की शूटिंग करते।
दिव्या भारती की फिल्म का हीरो दिखा ग्रेटर नोएडा के जंगलों में, देखिए किस हाल में चल रहा करियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अविनाश वधावन लगभग 15 साल से बड़े पर्दे से दूर हैं। टीवी के लोकप्रिय धारावाहिक 'बालिका वधू' में एक महत्वपूर्ण किरदार निभाकर भी उन्होंने कुछ दिनों तक सुर्खियां बटोरीं लेकिन उसके बाद से फिर वह लाइम लाइट से दूर हो गए। अब वह एक वेब सीरीज 'रिस्कनामा 2' में काम कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक 'रिस्कनामा 2 की शूटिंग लगभग 80 फीसदी पूरी भी हो चुकी है और अब इसके पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है। इस वेब सीरीज की शूटिंग ग्रेटर नोएडा में चल रही है।
वेब सीरीज 'रिस्कनामा 2' को लेकर मुंबई के तमाम ओटीटी संचालकों से बातचीत की गई तो किसी ने भी ऐसी किसी सीरीज के अपने यहां से मंजूर होने की बात स्वीकार नहीं की। सीरीज के निर्देशक अरुण का इस बारे में कहना है, 'पहले हम अपनी वेब सीरीज को पूरा कर लेते हैं। उसके बाद फैसला लेंगे कि इस सीरीज को किस प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया जाए। वैसे तो हम देश के जो प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म हैं, उन्हीं से अपनी वेब सीरीज की बातचीत करने वाले हैं।' वह यह भी दावा करते हैं कि ये सीरीज दरअसल उनकी इसी नाम की पहले बन चुकी एक फिल्म का सीक्वल है। अविनाश वधावन के अलावा इस वेब सीरीज में सारे कलाकार नए हैं और ग्रेटर नोएडा के आसपास के इलाकों से ही लिए गए हैं।
वेब सीरीज 'रिस्कनामा 2' देश में ड्रग्स की समस्या पर आधारित बताई जाती है। जानकारी के मुताबिक ये कहानी कॉलेज में पढ़ रहे छात्रों की है जो जाने अनजाने में ड्रग्स का सेवन करने लगते हैं और उसके लिए अपनी जान तक की परवाह नहीं करते। इस वेब सीरीज में दिखाया जाएगा कि जब युवा ड्रग्स माफियाओं के चंगुल में फंस जाते हैं तो उनके घरवालों को कितने दुख और मुसीबतों का सामना करना पड़ता है?
अविनाश वधावन का किरदार इस सीरीज में मुख्य विलेन का है। उनके साथ उनके गिरोह में और भी कुछ कलाकारों को शामिल किया गया है। लेकिन, इस वेब सीरीज का मुख्य आकर्षण अविनाश को ही बनाया गया है। शूटिंग लोकेशन से सामने आई तस्वीरों में अविनाश पर उम्र का असर साफ नजर आने लगा है।