{"_id":"5ff0783fdb2bd93ac11b6157","slug":"manoj-tiwari-second-wife-surbhi-tiwari-know-about-everything","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"राज रखी थी मनोज तिवारी ने अपनी दूसरी शादी, बेटी के जन्म के बाद हुआ खुलासा, जानिए क्या करती हैं दूसरी पत्नी सुरभि","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
राज रखी थी मनोज तिवारी ने अपनी दूसरी शादी, बेटी के जन्म के बाद हुआ खुलासा, जानिए क्या करती हैं दूसरी पत्नी सुरभि
भोजपुरी सिनेमा के सबसे बड़े अभिनेता माने जाने वाले मनोज तिवारी पिछले करीब 10 साल से राजनीति की पिच पर डटे हुए हैं। सुर्खियों में बने रहना उनकी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है। कभी वह अपने काम के चलते खबरों में आ जाते तो कभी बयान की वजह से। हाल ही वे 50 साल की उम्र में फिर से पिता बने हैं। बीते साल ही मनोज तिवारी ने दूसरी शादी की थी। हालांकि इस बात को उन्होंने छिपाकर रखा। चलिए आज आपको मनोज तिवारी की निजी जिंदगी के बारे में बताते हैं।
2 of 6
ससुरा बड़ा पईसावाला
- फोटो : फाइल
मनोज तिवारी का जन्म उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में हुआ। इसी शहर से उनकी पढ़ाई-लिखाई हुई। उनके पिता चंद्रदेव तिवारी शास्त्रीय गायक थे। साल 2004 में तिवारी की पहली भोजपुरी फिल्म 'ससुरा बड़ा पइसावाला' हिट रही और इसने खूब कमाई की। मनोज तिवारी का भोजपुरी सिनेमा में बड़ा योगदान रहा है।
3 of 6
बेटी जिया के साथ मनोज तिवारी
- फोटो : फाइल
मनोज तिवारी ने पहली शादी रानी तिवारी से साल 1999 में की थी। हालांकि उनकी ये शादी सफल नहीं रही और 13 साल बाद उनका तलाक हो गया। पहली पत्नी से उनकी एक बेटी भी हुई जिसका नाम जिया है। जिया अपनी मां के साथ मुंबई में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मनोज तिवारी
- फोटो : पीटीआई
अपनी शादी टूटने पर मनोज तिवारी ने बीबीसी से बात करते हुए कहा था, 'ये एक ऐसी चीज है, जिसे मैं अब याद नहीं करना चाहता हूं। अलग होने का फैसला उनका था। मेरी बिटिया पत्नी के साथ रहती है। महीने में एक या दो बार मुलाकात हो जाती है। हमारी बेटी की खुशी में हम सबकी खुशी है। रानी भी खुश रहे, यही मेरी दुआ है।'
विज्ञापन
5 of 6
मनोज तिवारी पत्नी सुरभि तिवारी के साथ
- फोटो : Instagram: @manojtiwari.mp
साल 2020 में मनोज तिवारी ने लॉकडाउन के दौरान अप्रैल महीने में सुरभि तिवारी से शादी कर ली। सुरभि भोजपुरी गायिका हैं और वह तिवारी के प्रशासनिक काम को देखती थीं। मनोज तिवारी के मुताबिक, इस शादी के लिए उनकी बेटी जिया ने कहा था। जिया और सुरभि के बीच अच्छे रिश्ते हैं। अपनी और सुरभि की शादी की बात को तिवारी ने छिपाकर रखा। 30 दिसंबर को जब बेटी का जन्म हुआ तब जाकर लोगों को पता चला कि उन्होंने फिर से शादी कर ली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।