{"_id":"5e21afee8ebc3e4ad81898bc","slug":"bollywood-actress-juhi-chawla-son-donates-rs-28000-to-australian-bushfire-relief-from-pocket-money","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया भीषण आग: जूही चावला के बेटे ने पॉकेट मनी से दान किए इतने रुपये","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऑस्ट्रेलिया भीषण आग: जूही चावला के बेटे ने पॉकेट मनी से दान किए इतने रुपये
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Fri, 17 Jan 2020 06:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
परिवार के साथ जूही चावला और ऑस्ट्रेलिया में जारी राहत कार्य
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला एक लंबे अरसे से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। लेकिन बावजूद इसके वो किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ जाती हैं। ऐसे में एक बार फिर जूही चर्चा में हैं और इस बार वजह उनके बेटे हैं। जूही चावला के बेटे अर्जुन ने ऑस्ट्रेलिया में लगी आग के राहत कार्य के लिए रुपये दान दिए हैं।
2 of 5
कोआला को पानी पिलाता एक अग्निशमन कर्मी
- फोटो : Social Media
दरअसल ऑस्ट्रेलिया के जंगलों का एक बड़ा हिस्सा जलकर खाक हो चुका है। बीते 10 सालों में ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी ये सबसे भयानक आग है। लाखों हेक्टेयर जंगल और यहां के नेशनल पार्क तक इस आग की चपेट में हैं। ऑस्ट्रेलिया में तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है और शुष्क मौसम इस आग को और बढ़ा रहा है।
3 of 5
आग बुझाने के लिए हेलीकॉप्टरों से पानी भी बरसाया जा रहा है, लेकिन बारिश न होने की वजह से मुश्किलें हो रही हैं।
- फोटो : Social Media
इस भयानक आग के राहत कार्य के लिए कई लोग आए हैं और उन्होंने अपने अपने मुताबिक राशि दान दी है। अब इस लिस्ट में जूही के बेटे अर्जुन का भी नाम शामिल हो गया है। अर्जुन ने ऑस्ट्रेलियन फायर रिलीफ फंड को 300 पाउंड (28 हजार रुपये) दान में दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
juhi chawla
- फोटो : insatgram
बेटे के इस फैसले पर जूही कहती हैं, 'मुझे याद है कि उसने मुझसे कहा था कि इस आग में करीब 50 करोड़ जानवरों की मौत हो गई है। ऐसे में मैं क्या कर रही हूं उनकी मदद के लिए। तो मैंने कहा था कि मैंने पेड़ लगाए हैं और बाकी लोगों की कावेरी कॉलिंग प्रोजेक्ट से मदद कर रही हूं।' जूही ने आगे कहा कि हमारी बातचीत के अगले दिन ही उसने मुझे बताया कि उसने अपनी पॉकेटमनी से 300 पाउंड मदद के लिए भेज दिए हैं। मुझे खुशी है कि वो अभी से ही इतना अच्छा सोचता है।' बता दें कि अर्जुन फिलहाल यूके के एक स्कलू में पढ़ाई कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग
- फोटो : Social media
गौरतलब है कि ज्यादातर कस्बे इस आग से घिरे हुए हैं और अधिकतर राज्यों में लोगों के घर नष्ट हो चुके हैं। इस आग की वजह से अभी तक कम से कम 28 लोगों के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है। वहीं करोड़ों डॉलर्स का भी नुकसान हो चुका है। राज्य और केंद्र स्तर के अधिकारी इस आग पर क़ाबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। पहली कोशिश यही है कि इस आग को और अधिक फैलने से रोका जा सके। हालांकि कुछ जगहों पर उन्हें कामयाबी भी मिली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।