भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री और टीवी होस्ट मोनिका बेदी का जीवन विवादपूर्ण रहा है। सिनेमा में शुरुआत से लेकर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहम के राइट हैंड कहे जाने वाले अबू सलेम की जीवन संगिनी बनाने तक मोनिका ने जिंदगी के सारे रंग देख लिए हैं। माफिया के संबंध में आने का उनके सिनेमाई करियर पर बुरा असर पड़ा, जिसके चलते उन्होंने साल तो बहुत बिताए लेकिन काम बहुत ही चुनिंदा किया है। उन मुट्ठीभर फिल्मों में भी मोनिका ने यह साबित किया है कि अगर वह इस अंडरवर्ल्ड के पचड़े में न पड़ी होतीं, तो आज चोटी की अदाकारा हो सकती थीं। आइए, आज हम आपको उनकी कुछ विशेष फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिनसे मोनिका को पहचान मिली।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
किरदार : किरण
फिल्म : सुरक्षा (1995)
इस फिल्म से मोनिका ने हिंदी फिल्मों में अपनी शुरुआत की है। राजू मवानी की इस फिल्म से पहले मोनिका एक और हिंदी फिल्म साइन कर चुकी थीं लेकिन वह फिल्म किन्हीं कारणवश पूरी नहीं हो सकी। इस फिल्म में मोनिका ने एक करोड़पति की भतीजी का किरदार निभाया है, जो अमेरिका से 25 लाख की एक अंगूठी लेकर भारत वापस आती है। उसी एक अंगूठी के लिए उसका अपहरण हो जाता है। इस फिल्म में मोनिका ने बहुत ही शानदार अभिनय किया है, और इसी फिल्म से मोनिका सिनेप्रेमियों की नजर में आ गईं।
किरदार : सनम ओबेरॉय
फिल्म : तिरछी टोपीवाले (1998)
मोनिका ने तमिल, तेलुगू, कन्नड़, बंगाली आदि भाषाओं की फिल्मों में सराहनीय काम किया, लेकिन इस हिंदी फिल्म में वह पहली बार मुख्य किरदार में नजर आईं। निर्देशक नदीम खान की इस फिल्म में मोनिका ने एक बड़े बाप की ऐसी बेटी का किरदार निभाया है, जो बहुत ही नटखट और शरारती है। उसकी मां (रीमा लागू) और पिता (कादर खान) उसकी हरकतों को अक्सर नजरअंदाज करते हैं। फिल्म में चंकी पांडे उनके साथ मुख्य भूमिका में हैं।
किरदार : मोनिका
फिल्म : जानम समझा करो (1999)
ये ऐसा वक्त था जब मोनिका जब मोनिका अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहम के राइट हैंड अबू सलेम के संपर्क में आ चुकी थीं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था की अबू सलेम उनसे अपनी पहचान छुपाकर मिला था, इसलिए मोनिका उसको पाकिस्तान का एक व्यापारी समझती रहीं। सलमान खान और उर्मिला मातोंडकर जैसे बड़े सितारों की इस फिल्म में मोनिका को एक छोटा सा किरदार मिला था, जिसमें वह सलमान की साइड गर्लफ्रेंड के रूप में नजर आती हैं। उस छोटे से किरदार ने भी दर्शकों का ध्यान अपनी और खींचा था।
किरदार : रिंकी
फिल्म : जोड़ी न. 1 (2001)
मोनिका के करियर की यह सबसे सफल फिल्म है। इस फिल्म में उन्होंने हिंदी सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक संजय दत्त के साथ पर्दा साझा किया है। कहते हैं कि यह फिल्म मोनिका को अबू सलेम ने दिलवाई थी। धमकियों की वजह से संजय दत्त इस फिल्म में मोनिका के साथ काम करने से कतरा रहे थे, इसलिए उन्होंने निर्माताओं से मोनिका के साथ नजदीक वाले सीन खत्म करने की गुजारिश की थी। अब किरदार भले ही जबरदस्ती मिला हो लेकिन मोनिका ने भी मौके को भुनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।