सिनेमा जगत में कलाकारों की आपस में तुलना होना कोई नई बात नहीं है। कलाकार चाहें या ना चाहें लेकिन फिल्मी गलियारों में दबी जुबान में इस तरह की तुलना शुरू हो जाती है। इसी से जुड़ा एक सवाल 'लव आज कल' के ट्रेलर लॉन्च में सारा से भी पूछा गया जिसका उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया।
अनन्या और जान्हवी से तुलना पर सारा का पलटवार, कहा- मुझे पता है कि क्यों होते हैं ऐसे सवाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हम तीनों अच्छे दोस्त हैं
सारा ने आगे कहा, 'मुझे लगता है कि हम तीनों ही बहुत अलग हैं। हम तीनों की ही अलग-अलग खासियत है। वे दोनों ही मेरी बहुत ही अच्छी दोस्त भी हैं। मैं उनके करियर के लिए हमेशा सर्वोत्तम होने की प्रार्थना करती हूं और मुझे उम्मीद है कि वह भी मेरे लिए यही सोचती होंगी।'
वहीं ट्रेलर लॉन्च में इस फिल्म की सैफ और दीपिका की 'लव आज कल' से तुलना को लेकर भी सवाल पूछा गया जिसपर सारा ने बताया, 'ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि इस फिल्म में मैं दीपिका वाला किरदार निभा रही हूं और कार्तिक मेरे पिता द्वारा निभाया किरदार निभा रहे हैं। वह उस दौर के प्यार की कहानी थी यह इस दौर के प्यार की कहानी है। अगर तुलना होनी ही चाहिए तो वह 1990 और 2020 में होने वाली मोहब्बत की है। जिसके बारे में ट्रेलर में भी देखने को मिला है।
हमेशा अपने पिता की बेटी के तौर पर पहचानी जाऊंगी
सारा ने बातचीत के दौरान यह भी कहा, 'मैं पहले भी अपने पिता (सैफ अली खान) की बेटी थी और आज भी मेरी वही पहचान है। उनकी बेटी के तौर पर पहचाने जाने पर मुझे किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। हां, मैं अपने करियर में हमेशा ऐसी कोशिश करती रहूंगी कि लोग मेरे काम को पसंद करें और मुझे अपनी प्रशंसा से नवाजें।' इम्तियाज अली निर्देशित यह फिल्म 14 फरवरी को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है।