फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बाहुबली' और 'साहो' के बाद अब इस फिल्म में नजर आएंगे प्रभास, शुरू हुई शूटिंग

Fri, 17 Jan 2020 06:08 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 17 Jan 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
actor Prabhas start his new film shooting after Saaho with Pooja Hegde
प्रभास - फोटो : सोशल मीडिया

'बाहुबली' प्रभास 'साहो' के बाद अपनी अगली फिल्म के साथ तैयार हैं। सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रभास ने आधिकारिक तौर पर अपनी अगली मेगा बजट फिल्म की शूटिंग की घोषणा की है। पिछली फिल्मों की तरह ही प्रभास की यह फिल्म भी पैन-इंडिया रिलीज होने वाली  हैं।  

actor Prabhas start his new film shooting after Saaho with Pooja Hegde
Prabhas and S S Rajamouli - फोटो : file photo

स फिल्म में प्रभास के अपोजिट अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन राधा कृष्ण द्वारा किया जाएगा। वहीं इसका निर्माण गोपी कृष्णा मूवीज और यूवी क्रिएशंस द्वारा होगा। यह फिल्म तेलुगू भाषा में बनेगी जिसके बाद इसे अन्य भाषाओं में भी डब किया जाएगा।

actor Prabhas start his new film shooting after Saaho with Pooja Hegde
Saaho Movie Prabhas bike - फोटो : Amar Ujala

अपनी नई फिल्म की जानकारी साझा करते हुए प्रभास ने लिखा, 'यह जानकारी साझा करते हुए मैं बहुत ही उत्साहित हूं कि मैं अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर रहा हूं। उम्मीद करता हूं कि आने वाला शेड्यूल आनंद और मस्ती से भरपूर हो।' फिल्म से जुड़ी एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें प्रभास साधारण लुक में खड़े नजर आ रहे हैं। उनके सामने एक घुमावदार सीढ़ियां हैं जो ऊपर की तरफ जा रही हैं और उससे सटी दीवार पर तमाम तस्वीरें और पेंटिंग्स लगी हुई हैं। वहीं उनके सामने एक बड़ा से पियानो भी रखा हुआ है। जानकारी के अनुसार हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियोज में फिल्म के लिए एक भव्य सेट का निर्माण किया गया है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Elated to share that I’m resuming shooting for my upcoming film. Looking forward to a fun schedule.

A post shared by Prabhas (@actorprabhas) on

विज्ञापन
विज्ञापन
actor Prabhas start his new film shooting after Saaho with Pooja Hegde
prabhas - फोटो : file photo

गौरतलब है कि 2017 में 'बाहुबली 2' के बाद प्रभास पिछले साल फिल्म 'साहो' में नजर आए थे। यह एक एक्शन फिल्म थी जिसमें श्रद्धा कपूर उनके अपोजिट थी। इस फिल्म ने करीब 300 करोड़ रुपये (हिंदी, तमिल, तेलुगू) का कारोबार किया था।  

विज्ञापन
actor Prabhas start his new film shooting after Saaho with Pooja Hegde
Saaho Movie Prabhas bike - फोटो : Amar Ujala

प्रभास पहले ही बता चुके हैं कि वह फिल्मों की संख्या पर नहीं बल्कि उसकी गुणवत्ता को ध्यान में रखते हैं इसलिए 'बाहुबली' की बंपर सफलता के बाद भी वह बहुत ही एहतियात से फिल्मों का चयन कर रहे हैं।

पढ़ें: इस अभिनेत्री ने किया इंस्टाग्राम डेब्यू, ऑन-स्क्रीन पोतियों की वजह से लिया फैसला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed