फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादीशुदा पुरुषों पर दिल हार बैठीं ये अभिनेत्रियां, इस हीरोइन पर तो लगा था घर तोड़ने का आरोप

Mon, 04 Jan 2021 10:38 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 04 Jan 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
Bollywood actress married with already married man
धर्मेंद्र-हेमा, शिल्पा-राज, सैफ-करीना - फोटो : इंस्टाग्राम

कहते हैं प्यार कोई बंधन नहीं देखता। तभी तो पर्दे पर चाहे जो किरदार हों लेकिन असल जिंदगी में जब कोई कलाकार अपना जीवन साथी चुनता है तो सभी बंधनों से परे होता है। बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां हैं जिनका दिल शादीशुदा सितारों पर आया है। तो चलिए बताते हैं ऐसी ही हीरोइनों के बारे में जिन्होंने पहले से शादीशुदा या फिर तलाकशुदा पुरुषों से शादी की।

Bollywood actress married with already married man
हेमा मालिनी और धर्मेंद्र - फोटो : instagram/dreamgirlhemamalini

धर्मेंद्र की पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। जिनसे दोनों के चार बच्चे सनी देओल, बॉबी देओल, विजेता और अजीता हैं। हेमा मालिनी से धर्मेंद्र ने दूसरी शादी की। दोनों की दो बेटियां एशा देओल और आहना देओल हैं। पहली पत्नी के होते हुए धर्मेंद्र दूसरी शादी नहीं कर सकते थे इस वजह से उन्होंने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया था।

Bollywood actress married with already married man
सिद्धार्थ राय कपूर और विद्या बालन - फोटो : instagram/viralbhayani

विद्या बालन ने निर्माता सिद्धार्थ रॉय कपूर से शादी की है। सिद्धार्थ की ये तीसरी शादी है। तलाक के बाद उन्होंने विद्या बालन से शादी की। सिद्धार्थ ने पहली शादी बचपन की दोस्त से की थी। उन्होंने दूसरी शादी एक टीवी प्रोड्यूसर से की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bollywood actress married with already married man
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की शादी की तस्वीरें - फोटो : instagram/shilpashettians

शिल्पा शेट्टी ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से शादी की। राज कुंद्रा की पहली पत्नी का नाम कविता है। कविता ने शिल्पा पर उनका घर तोड़ने का आरोप लगाया था। हालांकि अभिनेत्री ने इसे पूरी तरह खारिज कर दिया था। उनका कहना था कि वह राज की जिंदगी में तब आईं जब कविता से अनबन चल रही थी। राज कुंद्रा से शिल्पा शेट्टी का एक बेटा वियान है। वहीं उनकी बेटी समीशा का जन्म सरोगेसी के जरिए हुआ है।

विज्ञापन
Bollywood actress married with already married man
श्रीदेवी, बोनी कपूर - फोटो : फाइल

श्रीदेवी को सेट पर देखते ही बोनी कपूर को प्यार हो गया था। बोनी कपूर ने पहली शादी मोना कपूर से की थी। दोनों के दो बच्चे अर्जुन कपूर और अंशुला कपूर हुए। बाद में बोनी ने श्रीदेवी से शादी की। इनकी दो बेटियां जान्हवी कपूर और खुशी कपूर हुईं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed