80 और 90 के दशक की शुरुआत में बॉलीवुड पर राज करने वाली मीनाक्षी शेषाद्रि ने शादी के बाद अमेरिका में शिफ्ट होने के बाद फैसला कर लिया था। अब कई साल बाद मीनाक्षी ने मनोरंजन की दुनिया की तरफ एक बार फिर रुख किया है। हाल ही में वह सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में नजर आईं।
Bollywood: शादी के बाद अमेरिका शिफ्ट हो गई थी ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, वापस लौटकर बोली- बावर्ची बन गई हूं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस दौरान उन्होंने शो की जज नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया को साउथ इंडियन डिश के साथ सरप्राइज भी दिया। शो के दौरान उन्होंने बताया कि शादी के बाद उन्होंने खाना बनाने की कला को कैसे निखारा। उन्होंने कहा, "मैं यूएस में गई, पत्नी बनी, मां बनी, सब बनी और बावर्ची भी बनी। अब मैं कह सकती हूं कि मैं दक्षिण भारतीय शाकाहारी खाना कफी अच्छा बना लेती हूं।'
Bhojpuri: बोल्डनेस में उर्फी जावेद को भी टक्कर देती हैं ये भोजपुरी अभिनेत्रियां, तस्वीरे देख छूट जाएंगे पसीने
बता दें कि मीनाक्षी ने साल 1995 में इन्वेस्टमेंट बैंकर हरीश मैसूर से शादी कर ली थी। शादी के बाद वह फिल्मी दुनिया को अलविदा कहकर अमेरिका में शिफ्ट हो गई थीं। इस एपिसोड से पहले सोनी टीवी ने शनिवार को इसका एक प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया शेयर किया था जिसमें मीनाक्षी खुद से जुड़ी बातें बताती नजर आई थीं। इस क्लिप के साथ कैप्शन में लिखा था, 'मीनाक्षी जी एक बढ़िया कुक भी हैं और उनके स्वादिष्ट खाने में डबल तड़का लगाया है देवोष्मिता के सुरों ने।' इस प्रोमो के सामने आने के बाद फैंस का भी खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। लंबे समय बाद मीनाक्षी को देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नजर आए थे औऱ इस पोस्ट पर जमकर कमेंट किया था।
Photos of the Day: अंकिता का बोल्ड अंदाज और जन्नत गर्ल की अदाओं ने धड़काया दिल, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट
View this post on Instagram
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
मीनाक्षी के करियर की बात करें तो वह हीरो (1983), स्वाति (1986), दिलवाला (1986), इनाम दस हजार (1987), शहंशाह (1988), जुर्म (1990), घायल (1990), घर हो तो ऐसा (1990), दामिनी (1993), और घातक (1996) जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
Rakhi Sawant: राखी सावंत ने शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ दर्ज करवाई शिकायत, बोलीं- उसके खिलाफ मेरे पास सबूत हैं...