{"_id":"5f301b6f8ebc3e4adc0e4d0f","slug":"bollywood-actress-natasha-suri-tested-corona-positive","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Natasha Suri: कोरोना वायरस की चपेट में आईं नताशा सूरी, छह दिन पहले पुणे से लौटते ही हो गई थीं बीमार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Natasha Suri: कोरोना वायरस की चपेट में आईं नताशा सूरी, छह दिन पहले पुणे से लौटते ही हो गई थीं बीमार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Mon, 10 Aug 2020 03:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
नताशा सूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कई महीने बीत जाने के बाद भी कोरोना महामारी लगातार अपने पैर पसार रही है। इस बीमारी ने किसी को भी अपनी चपेट में लेने से नहीं बख्शा। हाल ही में बॉलीवुड के सबसे प्रचलित बच्चन परिवार ने कोरोना जैसी महामारी को मात दी है। लेकिन सेलेब्स का कोरोना की चपेट में आना अभी बंद नहीं हुआ है। ऐसे में अब अभिनेत्री नताशा सूरी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं।
2 of 5
नताशा सूरी
- फोटो : instagram
कोरोना वायरस लगातार सिनेमा में अपने पैर पसार रहा है। हाल ही में निर्देशक एसएस राजामौली भी परिवार समेत कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद वो परिवार समेत घर पर ही क्वारंटीन में हैं। इसी बीच खबर है कि अभिनेत्री नताशा सूरी भी कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। नताशा ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर खबरों की पुष्टि करके दी है।
3 of 5
नताशा सूरी
- फोटो : Instagram
नताशा ने बातचीत में बताया, 'करीब छह दिन पहले मैं किसी अर्जेंट काम से पुणे गई थी। वहां से आने के बाद मैं बीमार पड़ गई। गले में खराश और वीकनेस लगने लगी। तीन दिन पहले मैंने टेस्ट करवाया, जो कि पॉजिटिव आया है। इस वक्त मैं होम क्वारंटीन हूं। मुझे अभी भी बुखार और वीकनेस है। मैं दवाएं ले रही हूं और साथ ही इम्यूनिटी बूस्टर्स भी ले रही हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नताशा सूरी
- फोटो : instagram
नताशा ने आगे ये भी बताया कि अपनी दादी और बहनों के साथ रहती हैं। तो उनका टेस्ट भी करवाने वाली हैं। बता दें कि अभिनेत्री नताशा सूरी ने साल 2016 में मलयालम फिल्म 'किंग लायर' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। वहीं नताशा ओटीटी पर भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
5 of 5
नताशा सूरी
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि नताशा से पहले भी कई सितारे कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। वहीं कोरोना को मात भी दे चुके हैं। जोया मोरानी से लेकर बच्चन परिवार तक, कोरोना को मात दे चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।