{"_id":"5f310e970362017b950905b4","slug":"sushant-singh-rajput-news-here-his-childhood-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ बॉलीवुड में किस्मत आजमाने मुंबई पहुंचे थे सुशांत सिंह राजपूत, जानें कैसा था सफर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ बॉलीवुड में किस्मत आजमाने मुंबई पहुंचे थे सुशांत सिंह राजपूत, जानें कैसा था सफर
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 10 Aug 2020 03:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सुशांत सिंह राजपूत ने बिहार के एक गांव से मुंबई तक का सफर तय किया था। बैकग्राउंड डांसर से लेकर टीवी सीरियल और फिर हीरो बनने की उनकी कहानी किसी सपने के जैसे ही लगती है। कम समय में ही वो बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे लेकिन किसे पता था कि सुशांत इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह देंगे।
2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत का जन्म 21 जनवरी 1986 को बिहार के पूर्णिया जिले में हुआ। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई पटना के सेंट करेन हाई स्कूल से की थी। सुशांत सिंह का कहना था कि वो बचपन से ही बहुत शर्मीले थे। उस वक्त किसी को शायद ही यकीन था कि वो कभी अभिनेता बन सकते हैं।
3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत के पिता का नाम केके सिंह और माता का नाम ऊषा सिंह है। चार भाई बहनों में सुशांत सबसे छोटे थे। परिवार में सबसे छोटा होने की वजह से वो सभी के लाडले थे। साल 2002 में सुशांत की मां का निधन हो गया। उसी साल उनके पिता अपने चारों बच्चों के साथ दिल्ली शिफ्ट हो गए। मगर बाद में उनका परिवार वापस पटना चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत पढ़ने में बहुत अच्छे थे। 11वीं में वो फिजिक्स ओलंपियाड में गए थे और वहां उन्हें गोल्ड मेडल मिला। आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में एडमिशन लिया। इस दौरान सुशांत को लगा कि उन्हें कुछ एक्स्ट्रा एक्टिविटी करनी चाहिए। बाद में सुशांत ने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ दी और कोरियग्राफर श्यामक डावर के डांस ग्रुप को ज्वॉइन कर लिया।
विज्ञापन
5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत
- फोटो : सोशल मीडिया
श्यामक के साथ सुशांत ने देश-विदेश में कई शोज किए। ऑस्ट्रेलिया में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स में सुशांत को ऐश्वर्या राय के साथ जूनियर डांसर के तौर पर डांस करने का मौका मिला। साल 2008 में सुशांत ने टीवी सीरियल 'किस देस में है मेरा दिल' से डेब्यू किया। फिर 'पवित्र रिश्ता' में वो मुख्य अभिनेता के तौर पर नजर आए। यहीं से सुशांत की किस्मत पलटी और वो घर-घर में पहचाने जाने लगे। साल 2013 में सुशांत ने 'काय पो छे' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी', 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ', 'सोनचिरैया' और 'छिछोरे' कीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।