सुशांत सिंह राजपूत मामले में आठ अगस्त को रिया चक्रवर्ती और सुशांत का एक व्हाट्सएप चैट सामने आया था। चैट में सुशांत अपनी बहन प्रियंका से खुश नहीं थे और रिया से अपनी बहन की शिकायत कर रहे थे। इस चैट के सामने आने के बाद टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने अपना पक्ष रखा है।
Sushant Singh Rajput: चैट का स्क्रीनशॉट साझा करने को लेकर रिया पर भड़कीं काम्या पंजाबी, कहा- 'भाई बहन में झगड़े होते रहते हैं'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काम्या ने कहा कि भाई और बहन में झगड़े होते रहते हैं। अगर सुशांत अपनी बहन से किसी बात से खुश नहीं थे तो ये सामान्य है। यही नहीं काम्या ने रिया चक्रवर्ती को सुशांत के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पर भी सवाल पूछा।
काम्या पंजाबी ने ट्वीट किया कि 'वह इसके जरिए क्या साबित करने की कोशिश कर रही है? भाई बहन में झगड़े होते रहते हैं, कोई बड़ी बात नहीं है। सबसे जरूरी बात है, वह तुम्हारे साथ रह रहा था, अपनी बहन के साथ नहीं। उसके सारे क्रेडिट कार्ड तुम इस्तेमाल कर रही थी। उसकी बहन नहीं।'

बीते शनिवार को रिया चक्रवर्ती के वकील ने रिया और सुशांत की व्हॉट्सएप चैट को सार्वजनिक किया। जिसमें दोनों सुशांत की बहन प्रियंका को लेकर बातें कर रहे हैं। सुशांत ने रिया को लिखा था कि 'मेरी बहन अब सिड (सिद्धार्थ पिठानी) भाई को विक्टिम कार्ड खेलकर मैनिपुलेट कर रही है ताकि इस पूरी बात से ध्यान भटक कर (वही बात जिसे मैं और तुम पीछे छोड़ रहे हैं) मुझ पर आ जाए कि मैंने फिजिकली पनिशमेंट उन्हें दी। ये बहुत निराशाजनक बात है'।
इन चैट्स के मुताबिक सुशांत की बहन प्रियंका ने सिद्धार्थ पिठानी पर हाथ उठाया था और सुशांत इस बात का विरोध कर रहे थे। साथ ही रिया चक्रवर्ती इसमें सुशांत का साथ दे रही थीं। दूसरी ओर सुशांत के पिता केके सिंह के वकील विकास सिंह ने भी कहा था कि रिया ने सुशांत की बहन प्रियंका के साथ झगड़े का आरोप लगाया था, जिसके चलने दोनों भाई बहन में दरारें आ गई थीं। हालांकि इसके कुछ दिन बाद रिया और उनके बीच सब ठीक हो गया था।