मशहूर संगीतकार ए आर रहमान के निर्देशन मे बन रही देश की पहली वर्चुअल रियलिटी फिल्म ‘ली मस्क’ को लेकर युवाओं में बनी उत्सुकता को देखते हुए जी स्टूडियोज ने भी अपनी अगली फिल्म वर्चुअल रियलिटी तकनीक के साथ ही बनाने का का एलान किया है। हालांकि, स्टूडियो का दावा है कि उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म हिंदी सिनेमा की पहली वर्चुअल रियलिटी फिल्म होगी।
2 of 5
बॉस्को लेसली मार्टिस
- फोटो : इंस्टाग्राम
अप्रैल 2019 में जी स्टूडियो ने एलान किया था कि कंपनी मशहूर कोरियोग्राफर बॉस्को लेसली मार्टिस के साथ एक हॉरर कॉमेडी फिल्म बनाने जा रही है। तब ये भी सुनने में आया था कि अभिनेता आदित्य सील को इस फिल्म के लिए साइन कर लिया गया है। कहा ये भी गया था कि फिल्म की शूटिंग पिछले साल के दूसरी छमाही में शुरू हो जाएगी। जी स्टूडियोज की तरफ से फिर पूरे साल इस फिल्म के बारे में कोई खास खबर नहीं आई।
3 of 5
गुंजन सक्सेना- द कारगिल गर्ल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अब जी स्टूडियोज की अगली फिल्म ‘गुंजन सक्सेना – द कारगिल गर्ल’ 12 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। फिल्म देश के तमाम प्रतिष्ठित फिल्म समीक्षकों और फिल्म जगत के बड़े सितारों ने नेटफ्लिक्स की तरफ से किए गए विशेष प्रबंधों के चलते देख ली है। इस फिल्म के रिव्यूज भी आने शुरू हो गए और फिल्म समीक्षकों को खासी पसंद भी आ रही है। अमर उजाला के फिल्म रिव्यू में इसे साढ़े तीन स्टार मिले हैं।
4 of 5
जी स्टूडियो
- फोटो : ट्विटर
इस बीच जी स्टूडियो ने सोमवार को एक बयान जारी करके अपनी इस हॉरर कॉमेडी का नाम ‘रॉकेट गैंग’ रखे जाने की जानकारी सार्वजनिक ही है। फिल्म की नई रिलीज डेट अगले साल की गर्मियां बताई जा रही है कंपनी ने ये भी खुलासा किया कि इस फिल्म में आदित्य सील और निकिता दत्ता के साथ पांच बच्चों को लॉन्च किया जाएगा। इन बच्चों का चुनाव पूरे देश भर में ऑडीशन के जरिए होगा। जी टीवी के शो डांस इंडिया डांस के कुछ प्रतिभागी भी फिल्म में नजर आएंगे।
5 of 5
पुनीत गोयनका
- फोटो : सोशल मीडिया
जी स्टूडियो का कहना है कि फिल्म ‘रॉकेट गैंग’ में दर्शकों को वर्चुअल रियलिटी का मजा ठीक उसी तरह आएगा, जैसा कि हॉलीवुड फिल्मों ‘द जंगल बुक’ और वेब सीरीज ‘द मैंडलोरियन’ में दर्शक उठा चुके हैं। फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी? इस बारे में जी स्टूडियोज के सीईओ शारिक पटेल ने कोई निश्चित तारीख तो नहीं बताई लेकिन सोमवार को जारी बयान में कहा गया कि ये कुछ महीनों में ही शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि जी स्टूडियो की मुख्य सहयोगी कंपनी जी एंटरटेनमेंट के आर्थिक हालात को लेकर शेयर बाजार में काफी उथल पुथल देखी गई है। कंपनी के संस्थापक सुभाष गोयनका के बेटे और जी एंटरटेनमेंट के प्रबंध निदेशक पुनीत गोयनका ने पिछले महीने ही जी मीडिया कॉरपोरेशन के निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया था।