{"_id":"64c7cfd58c49560fe70d9941","slug":"bollywood-actress-neetu-chandra-to-be-the-voice-of-judy-stark-in-marvel-series-wastelanders-black-widow-2023-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Neetu Chandra: सैफ, करीना के बाद मार्वल में नीतू को मिला बड़ा मौका, 'वेस्टलैंडर्स' में इस किरदार की बनीं आवाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Neetu Chandra: सैफ, करीना के बाद मार्वल में नीतू को मिला बड़ा मौका, 'वेस्टलैंडर्स' में इस किरदार की बनीं आवाज
अभिनेत्री नीतू चंद्रा को मार्वल के 'वेस्टलैंडर्स: ब्लैक विडो' के हिंदी पॉडकास्ट में बड़ा मौका मिला है। नीतू चंद्रा इस प्रोजेक्ट से जुड़कर काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि जब उन्हें इस पॉडकास्ट से जुड़ने का ऑफर आया तो वह काफी उत्साहित हुई, क्योंकि जिस किरदार को उन्हें आवाज देनी थी वह उनकी सोच से काफी मेल खाता था।
बता दें कि मार्वल की ''वेस्टलैंडर्स: ब्लैक विडो' एक लोकप्रिय पॉडकास्ट श्रृंखला है। इस पॉडकास्ट से अब तक बॉलीवुड के कई सितारे जुड़ चुके हैं। 'वेस्टलैंडर्स: ब्लैक विडो' हिंदी में एक मूल पॉडकास्ट श्रृंखला है, जिसे तबाही के बाद की भविष्य की समय रेखा में सेट किया गया है, जहां भीषण संग्राम के बाद एक नई विश्व व्यवस्था स्थापित की गई है।
3 of 5
नीतू चंद्रा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मार्वल के ''वेस्टलैंडर्स: ब्लैक विडो' के हिंदी पॉडकास्ट में अभिनेत्री नीतू चंद्रा ने जूडी स्टार्क के किरदार को आवाज दी है। नीतू चंद्रा कहती हैं, 'जब मैंने स्क्रिप्ट पड़ी तो जूडी स्टार्क की भूमिका से एक अविश्वसनीय जुड़ाव महसूस हुआ। जूडी स्टार्क जिस तरह से सोचती है, वह मेरे विचार से बहुत मेल खाता है। जब मुझे यह मौका मिला तो मैंने बिना किसी हिचकिचाहट के इसे तहे दिल से स्वीकार किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
नीतू चंद्रा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अभिनेत्री नीतू चंद्रा का यह दूसरा हॉलीवुड प्रोजेक्ट है। इससे पहले वह हॉलीवुड की फिल्म 'नेवर बैक डाउन रिवोल्ट' में काम कर चुकी हैं। नीतू चंद्रा कहती हैं, फिल्म 'नेवर बैक डाउन रिवोल्ट' में काम करने का बहुत ही अच्छा अनुभव रहा है। अब मुझे मार्वल के 'वेस्टलैंडर्स: ब्लैक विडो' के पॉडकास्ट से जुड़ने का मौका मिला है। उम्मीद करती हूं कि आगे मुझे मार्वल की फिल्मों में भी काम करने का मौका मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।